सागर । विधानसभा क्षेत्र खुरई में 17 नवंबर, सोमवार को यूनिटी मार्च का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद डॉ. लता वानखेड़े , अध्यक्षता पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेंद्र सिंह करेंगे। विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी होंगे तथा यूनिटी मार्च का नेतृत्व युवा भाजपा नेता अविराज सिंह करेंगे। खुरई में यूनिटी मार्च कार्यक्रम की तैयारियों के लिए एक दिन पूर्व बैठक आयोजित की गई, जिसमें इस आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने पर चर्चा हुई। स्थानीय युवा और धार्मिक संगठनों से भी सहयोग की अपील की गई है।

बैठक में युवा नेता अविराज सिंह ने बताया कि यूनिटी मार्च का आरंभ खुरई की आफीसर्स कालोनी स्थित विधायक कार्यालय से होगा। मार्च परसा तिराहा -झंडा चैक-मंगल धाम होता हुआ महाकाली टीन शेड पहुंचेगा जहां सभा के साथ इसका समापन होगा। यूनिटी मार्च का 15 से 20 स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में युवा, बुजुर्ग और मातृशक्ति की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। स्वागत के लिए निर्धारित स्थानों पर होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। इन होर्डिंग्स पर सरदार पटेल की शिक्षाओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा। यूनिटी मार्च की तैयारी बैठक लेते हुए युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि मार्च के मार्ग पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हो, इसके लिए सभी नागरिक अपने घरों से पुष्प वर्षा कर सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लौह पुरुष सरदार पटेल के योगदान के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया।
बैठक में श्रीमती नन्हीबाई अहिरवार न.पा.अध्यक्ष, राहुल चौधरी मंडल अध्यक्ष खुरई, रविन्द्र राजपूत खुरई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, देशराज यादव, रश्मि सोनी महिला मोर्चा अध्यक्ष, राजेन्द्र यादव पार्षद, पीयूष गुरहा, प्रवीण जैन, इन्द्रकुमार राय, पुष्पेन्द्र सिंह, प्रभात सिंह धनौरा, राम शास्त्री, छोटू रोकडिया, राहुल वहारपुर, आरपी खरे, गणेश पटेल, रसिद वेग, आकाश परिहार, गोपाल नेमा, छोटू पंड़ा, नरेन्द्र पटेल, महरवान अहिरवार, जगदीश अहिरवार, ओमप्रकाश ठाकुर, द्वारका गौर, आलोक कुशवाहा, सुनील राज, प्रशांत साहू , बिट्टू राजपूत, रितिक कुशवाहा, कपिल रैकवार उपस्थित थे।