सागर। नगर में भगवान चित्रगुप्त प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया, जिसमें शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस रैली की शुरुआत संजय ड्राइव रोड से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली और शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना दिया। रैली को नगर विधायक शैलेंद्र जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विधायक श्री जैन ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि शहर के एक प्रमुख चौराहे का नाम भगवान चित्रगुप्त के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कदम भगवान चित्रगुप्त के प्रति श्रद्धा और समाज के सांस्कृतिक मूल्यों के सम्मान को दर्शाता है। विधायक जैन ने अपने संबोधन में कहा, “भगवान चित्रगुप्त को किसी एक समाज से जोड़कर देखना उचित नहीं है। वे हम सबके आराध्य हैं, हम सबके भगवान हैं। उनका संदेश सत्य, कर्म और न्याय का है, जो हर मानव जीवन के लिए प्रासंगिक है।” उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को भगवान चित्रगुप्त से प्रेरणा लेकर अपने कर्मों का लेखा-जोखा स्वयं करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
रैली के दौरान शहर को भगवामय रंग में रंगा देखा गया। वाहन फूलों और ध्वजों से सजे हुए थे, और समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में भगवान चित्रगुप्त की जय-जयकार करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा की गई और स्वागत द्वारों के माध्यम से रैली का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर परकोटा स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। पूजा में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और भगवान चित्रगुप्त से नगरवासियों के कल्याण एवं सद्भावना की प्रार्थना की गई। मंदिर परिसर में भक्ति भाव का माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा संपन्न की। रैली के आयोजन के लिए समाजजनों ने प्रशासन और पुलिस विभाग का आभार जताया। पूरे मार्ग पर यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधा की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। वाहन रैली का समापन शंकर प्लेस पर हुआ। इस समापन कार्यक्रम में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया और नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विधायक लारिया ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान चित्रगुप्त केवल एक समाज के आराध्य नहीं हैं, बल्कि वे समस्त मानव जाति के लिए कर्म, न्याय और सत्य के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सद्भावना का संदेश प्रसारित होता है।
इस अवसर पर महासभा के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, सचिव राजेंद्र श्रीवास्तव, मोहन खरे पटवारी, विवेक सक्सेना पार्षद, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, गजेंद्र सक्सेना, अजय श्रीवास्तव मकरोनिया, मनीष माथुर, ओमकार श्रीवास्तव, बसंत श्रीवास्तव गोपालगंज, गणेश श्रीवास्तव, शैलेश वर्मा, अनिल हिलगन, बसंत श्रीवास्तव मकरोनिया, अनिल श्रीवास्तव पीपरा, व्योम श्रीवास्तव, संदीप वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, जागेश्वर, योगेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, नवनीत, महेंद्र खरे,पवन श्रीवास्तव, डॉ अनिल खरे, महिला मोर्चा से अर्चना खरे अध्यक्ष, तृप्ति श्रीवास्तव महामंत्री, अंजली श्रीवास्तव, भावना श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव, अंजू खरे, विनीता सक्सेना, प्रमिला सक्सेना, रश्मि श्रीवास्तव , वंदना श्रीवास्तव, हर्षिका श्रीवास्तव शामिल हुई।