Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    March 7, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान
    • पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
    • निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई
    • बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार
    • आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
    • सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
    • आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » डेयरी विस्पाठन स्थल हफसिली के पशुमेला क्षेत्र में 101 फ़ीट लम्बे और 11 फ़ीट ऊँचे विशाल गोवर्धन पर्वत बनाकर की जायेगी विशेष अन्नकूट पूजन निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने हफसिली का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये
    ताजा ख़बरें

    डेयरी विस्पाठन स्थल हफसिली के पशुमेला क्षेत्र में 101 फ़ीट लम्बे और 11 फ़ीट ऊँचे विशाल गोवर्धन पर्वत बनाकर की जायेगी विशेष अन्नकूट पूजन निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने हफसिली का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये

    admin By adminOctober 19, 2025No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । हफसिली में स्थित डेयरी विस्थापन परियोजना स्थल के पशुमेला क्षेत्र में 22 अक्टूबर बुधवार को गोवर्धन अन्नकूट पूजन उत्सव बड़े स्तर पर हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जायेगा, इस आयोजन के लिए समुचित आवश्यक व्यवस्थाएं निगमकर्मी और सागर डेयरी संचालक संघ सयुक्त रूप से सुनिश्चित कर तैयारियां पूर्ण करे ।

    उक्त निर्देश निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड राजकुमार खत्री ने रविवार को डेयरी परियोजना स्थल हफसिली के निरीक्षण के दौरान डेयरी संचालकों से संवाद कर दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान हफसिली में निर्मित डेयरी शेड्स में बंधे पशुओं को देखा और डेयरी संचालन हेतु यहां उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं पानी की व्यवस्था, बिजली व्यवस्था आदि की जानकारी ली, उन्होंने डेयरी संचालकों की सहूलियत व सहयोग हेतु सभी आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश निगमकार्मियों को देते हुए कहा की शहर से प्रत्येक डेयरी का बाहर होना डेयरी संचालकों, नागरिकों और शहर के हित में है। निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने डेयरी विस्थापन परियोजना स्थल पर सभी डेयरी संचालकों के साथ मिलकर नवाचार करते हुए गोवर्धन अन्नकूट पूजन का विशेष आयोजन यहां के पशुमेला क्षेत्र में करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा की उत्सव त्यौहार सभी में खुशियों के साथ नव ऊर्जा का संचार करते हैं और यह खास आयोजन यहां के डेयरी संचालकों के साथ ही स्थानीय रहवासियों में हर्षोल्लास के साथ नई उमंग और ऊर्जा का संचार करता है । निगमायुक्त श्री खत्री ने कहा की 22 अक्टूबर बुधवार को दोपहर 12 बजे से डेयरी विस्थापन परियोजना स्थल हफसिली के पशुमेला क्षेत्र में गोवर्धन अन्नकूट पूजन का भव्य आयोजन किया जायेगा। इस पूजन के लिए कई ट्रॉली गोबर एकत्र कर लगभग 101 फ़ीट लम्बाई और 11 फ़ीट ऊंचाई के गोवर्धन पर्वत का निर्माण किया जा रहा है। अन्नकूट पूजा के लिए बनाया जा रहा यह गोवर्धन पर्वत मध्यप्रदेश में लगभग सबसे बड़ा गोवर्धन पर्वत होगा। इस आयोजन के दौरान स्थानीय लोक नृत्य बधाई और बरेदी की मनमोहक प्रस्तुति के साथ रंग बिरंगी आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र होगी। पूजन में छप्पन भोग लगाकर प्रसादी वितरित की जायेगी। निगमायुक्त ने सभी नागरिकों से इस सांस्कृतिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
    उन्होंने कहा की कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। यह दिवाली उत्सव का प्रमुख दिन माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर धारण किया था। धार्मिक मान्यता अनुसार गोवर्धन पर्वत के साथ भगवान श्रीकृष्ण और गायों की भी पूजा की जाती है। श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाते समय गोबर का महत्व समझाते हुए बतलाया की यह प्रकृति और जीवन का एक अभिन्न अंग है, गोबर को ‘गो-धन’ का प्रतीक माना जाता है और यह पर्यावरण के लिए भी बहुत उपयोगी है। गोबर का उपयोग जैविक खाद और अन्य प्राकृतिक उत्पाद बनाने में किया जाता है, जो पर्यावरण को स्वस्थ रखने में मदद करता है । जहाँ भगवान श्रीकृष्ण द्वारा स्वर्ग के देवताओं की जगह स्थानीय गौ और गोवर्धन पर्वत की पूजा को महत्त्व दिया गया ।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    March 7, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024473

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024318

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024269
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    By adminMarch 7, 20262

    सागर । केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विद्युत मंत्रालय नई दिल्ली की मनसा अनुसार 7 मार्च 2026…

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026

    बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार

    March 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    March 7, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024473

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024318

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.