सागर । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश रोजगार के क्षेत्र मे आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर, विकासशील राज्य से विकसित राज्य की ओर अग्रसर है। उक्त विचार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर में 70वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर महाकवि पद्माकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।

इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी, जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी कलेक्टर विवेक के वी, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर अविनाश रावत आदि उपस्थित थे ।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा
हमारी नर्मदा मां की पावन धरा, हमारी संस्कृति का प्रतीक है। आज मप्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कृषि, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि हमारे सामने कई चुनौतियां भी हैं। बेरोजगारी, गरीबी जैसी समस्याओं से हमें निपटना है। हमें इन चुनौतियों का सामना मिलकर करना होगा। हमें एकजुट होकर प्रदेश को विकसित और समृद्ध बनाना है। मप्र ने देश को कई महान विभूतियां दी हैं।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने शासकीय नौकरियों में एक लाख से अधिक युवाओं की भर्ती का अभियान शुरू किया है। मप्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य है।
विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि मप्र के साथ सागर भी विकसित सागर बन रहा है ।

स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी सभी क्षेत्रों में सागर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सागर की रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व भी आज मध्यप्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है ।
कार्यक्रम को भाजपा
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी संबोधित किया ।
इस अवसर पर अंशुल आठिया के द्वारा मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति दी गई, जबकि बुंदेलखंड की मशहूर गायिका कविता शर्मा के द्वारा आगड़ बम बागड़ बम गीत की मधुर प्रस्तुति दी गई। डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ अरविंद जैन ने एवं आभार निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री ने माना। इस अवसर पर शैलेश केशरवानी, सुखदेव मिश्र, रुपेश यादव, जगन्नाथ गुरैया, पप्पू फुसकेले, एसडीएम अमन मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी समस्त पार्षदगण मौजूद थे।
*मंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन*
स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मंत्री श्री राजपूत ने स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्यों द्वारा निर्मित उत्पादों तथा ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना के तहत लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान मंत्री श्री राजपूत ने महिलाओं की उद्यमशीलता और स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की।