सागर । परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को सागर विधायक शैलेंद्र जैन से भेंट की और सागर में भगवान परशुराम भवन एवं संग्रहालय के निर्माण की मांग रखी। इस अवसर पर विधायक जैन ने कहा कि भगवान परशुराम हम सभी के आराध्य हैं और जल्द ही सागर में उनके नाम पर एक भव्य मंगल भवन का निर्माण किया जा रहा है ।

विधायक जैन ने बताया कि भवन में भगवान परशुराम की एक बड़ी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी और वहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह भवन न केवल सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी होगा, बल्कि समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए पुस्तकालय और ई‑लाइब्रेरी सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं भी प्रदान की जाएँगी।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि परशुराम संग्रहालय की मांग को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा और इसके लिए आवश्यक सभी औपचारिकताएं पूरी करवाई जाएँगी।विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सागर में भगवान परशुराम जी की महिमा को बढ़ाने तथा सांस्कृतिक और शैक्षणिक उन्नति के लिए यह भवन महत्वपूर्ण साबित होगा।
इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में जिला प्रभारी मधुसूदन खेमरिया, अनुराग भारद्वाज, विपिन दुबे, एकता खेमरिया, मनीष पांडे, राजेश दुबे, अर्चना तिवारी, अनिल पांडे, सुनील पांडे, रजनी पाठक, नवीन पाराशर, प्रीति शर्मा, विनय मिश्रा, मनोज व्यास, मधुर जी, दीपक वैद्य, कल्पना दुबे, शालिनी जारोलिया, संघमित्रा गुरु, हरि नारायण तिवारी, प्रदीप मिश्रा, प्रतिज्ञा सिलाकारी, विवेक मिश्रा, शुभम दुबे, प्रवेश दुबे सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।