सागर। विधायक शैलेंद्र जैन एवं निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने अंबेडकर वार्ड में चल रहे नाले के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। स्वच्छता अभियान के तहत लगभग 1.5 करोड़ रुपए की लागत से निगम निधि से यह कार्य कराया जा रहा है। यह नाला,मोंगा नाला तालाब से शुरू होकर पंतनगर तिराहा होते हुए सागर सरोज होटल तक लगभग 800 मीटर तक बनाया जा रहा है।

इस योजना के अंतर्गत पंतनगर तिराहे स्थित पुराने पुल का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है जिसे आकर्षक स्वरूप देते हुए वहां पर व्यवस्थित बैठने की व्यवस्था की जा रही है,निरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने बताया कि नाले को दोनों ओर से पक्का करने का कार्य किया जा रहा है, जिससे मिट्टी का कटाव रुकेगा और क्षेत्र में जल निकासी की समस्या दूर होगी।

विधायक जैन ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता और गति दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि यह परियोजना समय पर पूर्ण होकर नागरिकों को बेहतर सुविधा दे सके।