सागर । नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने दूसरे दिन बाघराज वार्ड स्थित छत्रसाल नगर कॉलोनी मे आवासों में अवैध रूप से कब्जा करने, 20 हजार रुपए जमा कर आवासों पर कब्जा करने एवं आवंटित आवास को किराए पर देने व आवासों को अनाधिकृत रूप से विकय करने की निगम के अधिकारियों के साथ रहवासियों से चर्चा की तथा उनके आधिपत्य संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई दो दिन 204 आवासों की जांच की गई जिसमें 73 अपात्र किरायेदार ,103 पात्र व्यक्ति एवं 28 निगम आधिपत्य वाले आवास मिले।

जांच के दौरान किरायेदारों से चर्चा की उन्होंने बताया कि प्रतिमाह 15 सौ रुपए से 2 हजार रुपए किराया दे रहे हैं निगमायुक्त ने ऐसे सभी आवासों के दरवाजे पर लाल स्याही से अपात्र लिखवाकर संबंधित व्यक्ति का आवंटन निरस्त करने हेतु कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
छत्रसाल कालोनी मैं अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा ताला तोड़कर एवं केवल 20 हजार रुपए जमाकर कब्जा करने वाले आवासों को निगम का ताला लगाकर आधिपत्य में लिया गया है तथा ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध जांच उपरांत पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी । जिन व्यक्तियों ने आवास लेकर किराए पर दे दिये हैं तथा गलत तरीके से आवासों को बेच दिया है, ऐसे आवासों के आवंटन को निरस्त करते हुए उनके द्वारा जमा की गई राशि राजसात कर किराए की राशि की वसूली भी की जाएगी ।
निगमायुक्त ने सभी रहवासियों से अपील करते हुए कहा कि अब किसी भी व्यक्ति को किराए की राशि न दें ।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एस एस बघेल, प्रभारी कार्यपालन यंत्री संजय तिवारी, उपयंत्री दिनकर शर्मा, महादेव सोनी,कृष्ण कुमार चौरसिया, राजू रैकवार आदि मौजूद् थे ।