सागर।विधायक शैलेंद्र जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने नगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तिली तिराहे पर लगभग 8 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन सर्व सुविधायुक्त भव्य ऑडिटोरियम के कार्य की प्रगति देखी।

निरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने बताया कि ऑडिटोरियम का प्लिंथ लेवल का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है और निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। उन्होंने निर्माण एजेंसी एवं ठेकेदार को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक जैन ने बताया कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए उन्होंने 8- 8 करोड़ रुपए की लागत से दो ऑडिटोरियम स्वीकृत कराए हैं। इनमें से एक तिली तिराहे पर निर्माणाधीन है, जबकि दूसरा शीघ्र ही अन्य स्थान पर प्रारंभ किया जाएगा। यह ऑडिटोरियम आधुनिक तकनीक से निर्मित होगा, जिसमें साउंड सिस्टम, एसी हॉल, डिजिटल स्क्रीन, ऑटोमेटिक सीटिंग सिस्टम सहित सभी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके बन जाने से शहरवासियों को सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक आयोजनों के लिए एक भव्य मंच प्राप्त होगा।
निरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने कृष्णगंज वार्ड में चल रहे कृष्णगंज उद्यान के जीर्णोद्धार कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने उद्यान में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा वहां पर नवीन जिम उपकरण, बच्चों के खेल के उपकरण और बैठने के लिए आरामदायक बेंचें लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सागर शहर में लोगों को बेहतर सुविधा, मनोरंजन और स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर प्रासुख जैन, निर्माण एजेंसी के इंजीनियर, ठेकेदार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।