सागर । कटनी से अपने तीन वर्षीय बच्चे को उपचार के लियर सागर आये परिवार के बच्चे को सोमवार की देर रात आरोपी उठा ले गया, कटनी – बीना मेमू ट्रैन मे यात्रियों को शक होने पर उससे पूछताछ की बाद में इसकी सूचना जीआरपी को दी ।

मिली जानकारी के अनुसार मकरोनिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सो रहे परिवार के पास से सोमवार रात एक 3 साल का बच्चा चोरी हो गया। आरोपी बच्चे को लेकर ट्रेन से भाग रहा था, लेकिन जब बच्चा रोने लगा तो यात्रियों को शक हुआ। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया है। बच्चे को उसके माता-पिता को कटनी के सलैया निवासी रवि गौंड अपनी पत्नी और 3 वर्षीय बेटे देवांशु के साथ इलाज के लिए सागर आए थे। सोमवार रात को वे मकरोनिया रेलवे स्टेशन पर उतरे। रात होने के कारण पूरा परिवार प्लेटफॉर्म पर ही सो गया। इसी दौरान आरोपी बच्चे को उठाकर ले गया। जब रवि की नींद खुली तो बेटा गायब था। आसपास तलाशने पर भी जब वह नहीं मिला, तो उन्होंने तरंत जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जीआरपी ने स्टेशन और आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज दे कहे ।
इसी बीच, कटनी-बीना मेमू ट्रेन में यात्रियों ने एक व्यक्ति को बच्चे के साथ देखा, जो लगातार रो रहा था। आरोपी बच्चे को डरा-धमकाकर शांत कराने की कोशिश कर रहा था, जिसे देखकर यात्रियों को शक हुआ। उन्होंने तुरंत उस व्यक्ति को पकड़ लिया और जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर बच्चे को सुरक्षित बरामद किया। बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अशोक, पिता गणेश निवासी कछिया जैतपुर, गौरझामर बताया है। जीआरपी थाना प्रभारी एचएल चौधरी ने बताया कि बच्चा चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।