सागर। जिले के पर्ल्स निवेशकों का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को विधायक शैलेन्द्र जैन के निवास पर पहुँचा। प्रतिनिधियों ने विधायक जैन को मांगपत्र सौंपकर आग्रह किया कि वे माननीय मुख्यमंत्री के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजें, ताकि मध्यप्रदेश में पर्ल्स कम्पनी की जप्तशुदा संपत्तियों को नीलाम करने की अनुमति प्रदेश सरकार को मिल सके।
मांगपत्र में उल्लेख किया गया कि नीलामी से प्राप्त धनराशि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित लोढ़ा कमेटी को उपलब्ध कराई जाए, जिससे मध्यप्रदेश के पर्ल्स निवेशकों को भुगतान में प्राथमिकता दी जा सके।

विधायक शैलेन्द्र जैन ने निवेशकों की भावनाओं को गंभीरता से लेते हुए तदाशय का पत्र मुख्यमंत्री को लिखने और उनसे इस विषय पर चर्चा करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पर्ल्स निवेशकों के भुगतान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर उपस्थित सभी निवेशकों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।
मांगपत्र सौंपने वालों में इंसाफ दी आवाज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी अभय कुमार दुबे, महेश नामदेव, अनिल साहू, शशिभूषण कोरी, मनोज सेन, संदीप ठाकुर आदि शामिल रहे।