सागर । धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो प्राणियों में सद्भावना हो विश्व का कल्याण हो के जय घोष के साथ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर के पीटीसी ग्राउंड, राहतगढ़ व जैसीनगर में रावण दहन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने सभी क्षेत्र वासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रावण बुराई का प्रतीक है

जिसे हम हर वर्ष जलाकर यह संदेश देते हैं कि बुराई चाहे जितनी भी ताकतवर हो लेकिन अच्छाई से नहीं जीत सकती ।रावण को हर वर्ष जलाने का एक संदेश यह भी है कि हमें अपने अंदर के बुराई रूपी रावण को जलाना है और राम जी के आदर्श पर चलकर एक अच्छे समाज की रचना करनी है राष्ट्रीय निर्माण में योगदान देना है । उन्होंने कहा कि मेरे लिए सुरखी विधानसभा अयोध्या से कम नहीं है आप सभी राम हो आप सभी के आशीर्वाद से सुरखी विधानसभा के विकास का रथ इसी तरह चलता रहेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि दशहरा पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने दशहरा पर्व की क्षेत्र वासियों को बधाई दी साथ ही नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने संबोधित किया।
विजयदशमी के पावन पर्व पर गुरुवार को सागर,राहतगढ़ और जैसीनगर में आयोजित सांस्कृतिक रावण दहन कार्यक्रमों में मध्य प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्सव की रौनक को और बढ़ाया। मंत्री राजपूत सबसे पहले सागर पीटीसी ग्राउंड पहुंचे, तत्पश्चात राहतगढ़ के दशहरा मैदान में उन्होंने रावण दहन के भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद वे जैसीनगर ब्लॉक ग्राउंड में आयोजित विशाल सांस्कृतिक दशहरा उत्सव में शामिल हुए। तीनों स्थानों पर पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर मंत्री राजपूत ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि विजयदशमी का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी धर्म का पालन करने से विजय निश्चित है। कठिन संघर्ष के बाद प्राप्त श्रेष्ठ जीत ही विजयदशमी का संदेश है। उन्होंने लोगों से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। मंत्री राजपूत ने आयोजकों की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। इस अवसर पर सागर पी टी सी ग्राउंड में स्थानीय जनप्रतिनिधि ,मंडल अध्यक्ष, राहतगढ़ में समस्त जनप्रतिनिधि ,भाजपा मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी एवं जैसीनगर में समस्त स्थानीय जनप्रतिनिधि भाजपा मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे । जिन्होंने जय श्री राम की जय घोष के साथ दशहरा पर्व मनाया।
Trending
- रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद
- सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप
- खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी
- सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में
- श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत
- बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे
- जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर
- संयुक्त मोर्चा द्वारा स्थायी कमियों, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों के नियमितीकरण के संबध में बैठक आयोजित, समिति का गठन हुआ
