सागर। लगातार पढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की मंशानुसार पशुओं के लिए पेयजल की विशेष व्यवस्था कराई गई है। इसी तारतम्य में रविवार को संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी पीने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

संकल्प फाउंडेशन द्वारा शुरू हुई जनसेवी पहल के अंतर्गत नगर के 10 प्रमुख स्थानों – सिंधी कैंप, राहतगढ़ बस स्टैंड, रामबाग मंदिर, मोतीनगर तिराहा, विजय टॉकीज, फन्नुसा कुआं, सिविल लाइन साईं मंदिर, बस स्टैंड, मनोरमा कॉलोनी एवं झंडा चौक, पर पशुओं के लिए पानी के पात्र रखवाए गए हैं। रिशांक तिवारी जी ने बताया कि यह कार्य न सिर्फ मानवीय जिम्मेदारी है, बल्कि जीवों के प्रति करुणा और दायित्वबोध का प्रतीक भी है। इस दौरान महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने आम नागरिकों से भी आग्रह किया है कि वे अपने आसपास के क्षेत्र में पशुओं को पानी उपलब्ध कराएं और इस अभियान में सहभागी बनें। इस अवसर पर टिंकू साहू , प्रज्ज्वल भारद्वाज , शुभम नामदेव , निष्कर्ष दुबे , नीरज करोसिया , जग्गू अग्रवाल , अभिषेक साहू , अन्नू जाटव , रत्नेश जाटव , अंकित बोहरे , शुभम पहलवान जी, मोनू लड़िया सहित गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।