सागर । केंट थाना में आने वाले ग्राम मसवासी बहेरिया के पास रविवार की दोपहर आपे चालक ने लापरवाही से आपे चलाकर सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत परिजनों द्वारा प्राइवेट वाहन से बीएमसी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी की हालत गंभीर होने के कारण उसे तुरंत बंसल अस्पताल में रेफर करने के बाद उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि रविवार – की दोपहर ग्राम मसवासी बहेरिया के पास आपे – क्रमांक एमपी 15 एलए 5502 के चालक ने लापरवाही और तेजगति से आपे चलाकर सामने से आ रही बाइक क्रमांक एमपी 15 एमआर 0503 को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार सदर निवासी मदनलाल यादव और उनकी पत्ती बसंती यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें दुर्घटना तुरंत बीएमसी ले जाया गया। जहां मदनलाल को डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को मृतक के बेटे ने बताया कि रविवार को मैं अपने पिता मदनलाल यादव, मां बसंती यादव, दीदी नेहा शर्मा, बहनोई अमित शर्मा के साथ अलग-अलग तीन बाइकों से चादर चढ़ाने धामोनी जा रहे थे। पापा मदनलाल यादव और मम्मी बसंती बाइक क्रमांक एमपी 15 एमआर 0503 से आगे आगे जा रहे थे। बाकी लोग दूसरी बाइक से पीछे चल रहे थे।
दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही वह लोग ग्राम मसवासी बहेरिया में मंदिर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहा आपे क्रमांक एमपी 15 एलए 5502 के चालक ने आपे को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक से गिर गए और उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई। उन्हें इलाज के लिए प्राईवेट साधन से भाग्योदय अस्पताल लाये थे। जहां से डाक्टरों ने तुरंत उन्हें बीएमसी रैफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने मदनलाल यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं बसंती की निजी अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी आपे चालक फरार हक गया ।पुलिस ने आरोपी आपे चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।