सागर । वसंत पंचमी के अवसर पर संजीवनी बाल आश्रम में बच्चों को स्कूल बैग, पेंसिल बॉक्स, किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी रिशांक तिवारी ने वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा, हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिले, यही हमारा संकल्प है। समाज के हर वर्ग के बच्चों तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने के इस अभियान में आप सभी का सहयोग आवश्यक है। मिलकर हम एक सशक्त और शिक्षित समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से संकल्प फाउंडेशन ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया है।