
पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक पंडित गोपाल भार्गव ने कहा कि यह उत्तर भारत का प्रथम अष्टविनायक का मंदिर है। निश्चित ही इस मंदिर के निर्माण होने से लोगों को अष्टविनायक स्वरूप भगवान श्री गणेश के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। यह भारत का दूसरा भगवान श्री गणेश के अष्टविनायक स्वरूप का मंदिर है।दुर्लभ मंदिर होने के कारण यहां के लोगों के लिए रोजगार भी मिलेगा मेरे छोटे भाई शैलेश केसरवानी ने आकर सम्मान किया उसका धन्यवाद परंतु भगवान श्री गणेश की कृपा के बिना यह मंदिर नहीं बन सकता था यह उनकी ही कृपा जिसके कारण आज यह दुर्लभ मंदिर का निर्माण हुआ और अष्टविनायक स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा हुई।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केशरवानी ने कहा कि पंडित गोपाल भार्गव जिनके ऊपर भगवान श्री गणेश की विशेष कृपा है। आज उनके प्रयासों से यह अष्ट स्वरूप अष्टविनायक भगवान श्री गणेश का मंदिर का निर्माण एवं मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई और भारत का दूसरे अष्टाविनायक मंदिर तीर्थ की स्थापना हुई।अष्टविनायक भगवान गणेश की पूजा करने का विशेष महत्व है उनके आशीर्वाद से सुख समृद्धि प्राप्ति होती है। साथ ही पूर्व में दैनिक भास्कर की एक सर्वे में हम सबके नेता प्रदेश के 230 विधायकों में से प्रथम स्थान पर आए हैं यह उनके सरलता और सहजता भरे व्यक्तित्व को दर्शाता है। मैं आदरणीय भार्गव जी एवं समस्त गढ़ाकोटावासीयो को भी शुभकामनाएं देता हूं। इस मंदिर के प्राण निर्माण से भगवान श्री गणेश के अष्टविनायक स्वरूप का लाभ यहां की जनता को मिलेगा।
इस अवसर पर राजेंद्र जारोलिया,डब्बू तिवारी,मोनू चौहान,भरत पंडा,बसंत यादव,महेश कोरी, विक्की जैन संजू दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
