
मंत्री राजपूत ने ग्राम बहादुरपुर में 65 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र तथा 11 लाख की लागत से आंगनबाड़ी का भूमि पूजन करते हुए 15 लाख की पुलिया निर्माण की क्षेत्र वासियों के लिए घोषणा की।
*पटेल कुर्मी समाज का हर व्यक्ति सरदार है*
ग्राम कल्याणपुर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कुर्मी पटेल समाज के लिए 55 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया एवं पटेल कुशवाहा समाज के लिए एक एकड़ करोड़ों की जमीन जहां सामुदायिक भवन बनाने के लिए दी गई मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि कुर्मी पटेल समाज का हर व्यक्ति सरदार है।
क्योंकि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने खंड-खंड भारत को अखंड बनाया है और आप सभी उन के वंशज है आप सभी में प्रतिभा है तथा आपकी समाज ने हल चाल कर देश को पाला है भले ही हम अधिक संपन्न न हो लेकिन देश के निर्माण में पटेल समाज का बहुत योगदान है हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा बनाकर यह बता दिया कि भाजपा सरकार पटेल साहब के द्वारा किए गए राष्ट्रीय निर्माण तथा सेवा के लिए याद किया है भाजपा ने ही सरदार पटेल के द्वारा किए गए कार्यों का बिगुल बजाकर उनकी सेवा जन जन तक पहुंचाई है इस सामुदायिक भवन का नाम सरदार वल्लभभाई पटेल रखा जाएगा तथा मेरी ओर से यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की बड़ी प्रतिमा लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी राहतगढ़ की स्टेडियम का नाम सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर रखा गया है यह हमारी सरदार पटेल के प्रति श्रद्धा और आप लोगों के प्रति समर्पण है ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रियंकर तिवारी ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रघुवंशी, भाजपा नेता गोविंद सिंह बटयावदा ,शैलेंद्र श्रीवास्तव, विनोद ओसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित राय ,कमल कुर्मी , भाजपा नेता विजय पटेल ,अरविंद सिंह टिंकू राजा ,रामबाबू, सीताराम कुर्मी, शालिग्राम पटेल , पार्षद प्रवीण गोस्वामी, राहुल तिवारी, जहीर खान ,इंद्रपाल सिंह, अनुराग पाठक शैतान सिंह, अनिल पिपरा ,सिद्धार्थ पचौरी ,कपिल ठाकुर, नरेंद्र जैन विशाल खटीक सहित सैकड़ो ग्राम वासी एवं भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
