सागर ।नेशनल हाईवे-44 पर तेज रफ्तार कंटेनर और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं एक गंभीर घायल हुआ है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक और कंटेनर के परखच्चे उड़ गए। हादसा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शवों का पंचनामा बनाकर देवरी अस्पताल भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार देवरी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-44 पर स्थित चीमाढाना के पास हाईवे की एक पट्टी पर निर्माण कार्य के चलते बंद है। जिस कारण दूसरी पट्टी से अप-डाउन के वाहन आवागमन कर रहे हैं। इसी दौरान गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कंटेनर और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें ड्राइवर और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ड्राइवर गंभीर घायल हुआ है। जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना में नसीम उम्र 35 साल, फरमान खान उम्र 18 साल निवासी हरियाणा की मौत हो गई । पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
घटनाक्रम देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस बल पहुंचा। क्षतिग्रस्त वाहन सड़क पर पड़े होने से हाईवे पर लंबा जाम लगा। पुलिस ने क्रेन बुलाई। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। जिसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारु हो सका।