सागर । श्री हनुमान सेवा संगठन सागर द्वारा श्री गणेशोत्सव महोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन मकरोनिया में किया गया। भव्य शोभा यात्रा गणेश उत्सव के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर स्थान दीपक मेमोरियल स्कूल के सामने श्री कृष्ण मंदिर आनदनगर से आयोजित की गई है।श्री हनुमान सेना संगठन द्वारा ,श्री गणेश उत्सव के पर्व पर शोभायात्रा का आयोजन, सागर के मकरोनिया में किया जाता रहा है। जिस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रविकरण साहू जी तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त भी शोभायात्रा में शामिल हुए । इस अवसर पर संपूर्ण जिला से हनुमान भक्त सहभागी रहें ,ढोल नगाड़े, महाकाल भक्त मंडल के डमरू दल, डीजे और विभिन्न सांस्कृतिक परिधानों में सजे बच्चों के नृत्य दल और बुंदेली परंपरा के अनुसार विभिन्न सांस्कृतिक दल के साथ-साथ भजन मंडली और भक्तों का हजारों की संख्या में एकत्रित होना शोभायात्रा को भव्यता दे रहा था। इस अवसर पर नरयावली विधानसभा क्षेत्र से विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया और विभिन्न गण मान्य नागरिकों ने रजाखेड़ी बाजार स्थित स्वागत गेट पर सभी सहभागी भक्तजनों का पुष्प हार पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर जगह-जगह भक्त जनों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की और जयकारा लगाएं । इस अवसर पर मकरोनिया और सागर क्षेत्र से विभिन्न समाजसेवी बंधु उपस्थित रहे जिनमे संजय साहू विद्या पाइप, बद्री विशाल साहू, डी एल साहू ,संतोष साहू नंदकिशोर साहू एवं श्रीराम साहू पत्रकार गढ़ाकोटा कपिल साहू पत्रकार गढ़ाकोटा विक्रम साहू झागरी सहित जिले के विभिन्न तहसीलों और नगरों से हजारों की संख्या में भक्तजन सहभागी रहे
Trending
- पुलिस लाइन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंत्री सहित अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर के साथ गूंजा परिसर
- जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर बना चैंपियन
- श्री जी महारास गरबा महोत्सव में संकल्प फाउंडेशन की पहल, 150 तुलसी पौधों का वितरण; रिशांक तिवारी ने दिया समाजसेवा और नारी सम्मान का संदेश
- बैंक कर्मचारी और ग्राहक एक ही गाड़ी के दो पहिए : गोविंद सिंह राजपूत 15 साल पुरानी मांग हुई पूरी, सुरखी सहित 50 से 60 गांवों के लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा; एटीएम की सुविधा भी शुरू
- वर्तमान समय में क्षमावाणी पर्व विश्व स्तर पर मनाए जाने की आवश्यकता – विधायक शैलेंद्र जैन श्री शांतिनाथ जैन मंदिर, बालक हिल व्यू में आयोजित हुआ क्षमावाणी पर्व समारोह
- CM हेल्पलाइन में शिकायत से उखड़ा JE, किसान पर बिजली चोरी का झूठा केस लादने और वसूली के आरोप, दे रहा झटके पर झटका
- लोक सेवा गारंटी अधिनियम : समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर नायब तहसीलदार सहित 3 सचिवों पर जुर्माना
- अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, डिप्टी रेंजर सहित दो घायल, शाहगढ़ क्षेत्र का मामला
