सागर । (राहुल सिलाकारी )
जिले के नरयावली विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं सत्तारूढ़ विधायक प्रदीप लारिया की तथाकथित सक्रियता के बाद भी नहीं सुलझ पा रहीं है । पिछले 6 माह के दौरान विद्यायक श्री लारिया ने लगभग आधा दर्जन ज्ञापन तो अपने क्षेत्र में कथित अवैध शराब विक्रय की शिकायत करते हुए एसपी को दिए, हाल में जिले में पदस्थ हुए एसपी विकास सहवाल को भी विधायक जी ने ऐसा ही ज्ञापन सौंपा है ।

ताजा मामला ये कि उनकी विस् क्षेत्र के एक गांव के दर्जनों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी समस्याओं की जानकारी दी, जिसमे महत्वपूर्ण ये की गांव में बिजली नहीं होने से मासूम पड़ने से भी वंचित हैं ।
सागर के मझगुवां अहीर ग्राम पंचायत में आने वाले मसानझिरी टोला में बिजली और सड़क नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। बिजली नहीं होने से बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। गांव में बीमारी फैल रही है। मंगलवार को ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मसानझिरी टोला पर करीब 50 परिवार रहते हैं। गांव में वर्षों से लाइट नहीं है। आवागमन करने के लिए सड़कें भी नहीं है। शासन और प्रशासन से समस्याओं के निराकरण के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अब तक कोई निराकरण नहीं हुआ है। गांव की सदारानी ने बताया कि गांव में बिजली नहीं होने से बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। राशन मिलता है। लेकिन केरोसिन नहीं मिलता है। जिस कारण रात में अंधेरे में रहना पड़ता है। अंधेरे में जीव-जंतुओं का डर बना रहता है। सभी गांव वाले परेशान हैं। विनोद कुमार चौबे ने बताया कि लाइट चालू कराने के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। पिछले समय नरयावली विधायक ने बिजली चालू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए जिन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई ।
