सागर । 78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार , निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ,महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी सहित पार्षदों और अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने समस्त नगरवासियों,अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में एक होकर देश को कोरोना से बाहर निकाला था उसी प्रकार हम सब मिलकर नगर के विकास के लिए कार्य करें। सागर नगर अन्य महानगरों की तरह आगे बढ़ रहा है हर तरफ विकास कार्य चल रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करने का है जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
निगम आयुक्त श्री खत्री ने भी समस्त पार्षदों ,अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी से नगर विकास के लिए निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर पार्षदों और अधिकारियों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम मं रूपेश यादव, कंचन सोमेश जडिया, संगीता शैलेष जैन, अनीता रामू ठेकेदार, रूबी पटैल सहित बडी संख्या में नागरिकगण एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थें।
Trending
- रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद
- सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप
- खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी
- सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में
- श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत
- बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे
- जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर
- संयुक्त मोर्चा द्वारा स्थायी कमियों, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों के नियमितीकरण के संबध में बैठक आयोजित, समिति का गठन हुआ
