सागर । पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (SAF), सागर के ग्राउंड में शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में गरिमामय शहीद स्मृति सम्मान परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन इरशाद वली, उप पुलिस महानिरीक्षक, सागर शशीन्द्र चौहान एवं पुलिस अधीक्षक, सागर अनुराग सुजानिया सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान कर्तव्यपालन करते हुए देश एवं समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रसेवा एवं बलिदान का स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों का सम्मान किया गया। अधिकारियों ने शहीदों के परिवारों के प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त करते हुए उनके त्याग और धैर्य को नमन किया। शहीदों के परिजनों का सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उन परिवारों के प्रति पुलिस विभाग की कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्रियजनों को खोया है।
पुलिस स्मृति दिवस हमें उन वीर पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा करने तथा कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका साहस, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।