Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: योजनाओं में लापरवाही पर सागर में 12 पटवारी निलंबित, 137 को शो-कॉज नोटिस

    October 8, 2026

    उत्कृष्ट विद्यालय के 200 वर्ष पूर्ण होने पर जनवरी में होगा आयोजन ,पूर्व विद्यार्थियों की तैयारी बैठक में विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा—200 वर्ष की गौरवशाली यात्रा को यादगार बनाएंगे

    October 8, 2026

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से ठगी,खाद्य मंत्री की पहल पर सीएम ने 180000 की राशि की स्वीकृत

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: योजनाओं में लापरवाही पर सागर में 12 पटवारी निलंबित, 137 को शो-कॉज नोटिस
    • उत्कृष्ट विद्यालय के 200 वर्ष पूर्ण होने पर जनवरी में होगा आयोजन ,पूर्व विद्यार्थियों की तैयारी बैठक में विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा—200 वर्ष की गौरवशाली यात्रा को यादगार बनाएंगे
    • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से ठगी,खाद्य मंत्री की पहल पर सीएम ने 180000 की राशि की स्वीकृत
    • जिला शहर कांग्रेस ने काला दिवस मनाया,निकाला पैदल मार्च
    • अनधिकृत व्यक्ति द्वारा कचरा संग्रहण के लिए लोगों से रुपए मांगे जाने की शिकायत,निगमायुक्त ने दिए एफआईआर कराने के निर्देश
    • महापौर _ निगमायुक्त के बीच छिड़ा शीतयुद्ध चरम पर,कमिश्नर से मिलकर निगमायुक्त के विरुद्ध कारवाई का सौंपा पत्र एमआईसी,जनहित के निर्णयों का नहीं किया जा रहा पालन
    • गुरुदेव के बताए मार्ग पर चल रहा हूं : आचार्य श्री भिंड-मुरैना डकैतों का नहीं, जैन समाज का भी गढ़ है : नरेंद्र सिंह तोमर विस में क्षमावाणी समारोह आयोजित
    • नवरात्रि में मालथौन और बांदरी नगर परिषदों में होगी हर घर नल से जल योजना की शुरुआत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » उत्कृष्ट विद्यालय के 200 वर्ष पूर्ण होने पर जनवरी में होगा आयोजन ,पूर्व विद्यार्थियों की तैयारी बैठक में विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा—200 वर्ष की गौरवशाली यात्रा को यादगार बनाएंगे
    ताजा ख़बरें

    उत्कृष्ट विद्यालय के 200 वर्ष पूर्ण होने पर जनवरी में होगा आयोजन ,पूर्व विद्यार्थियों की तैयारी बैठक में विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा—200 वर्ष की गौरवशाली यात्रा को यादगार बनाएंगे

    admin By adminOctober 8, 2026No Comments95 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सागर की स्थापना के 200 वर्ष जनवरी माह में पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूर्व विद्यार्थियों द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा को लेकर गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शैलेंद्र जैन उपस्थित रहे। इस दौरान आयोजन के स्वरूप, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आगामी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

    विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि पुरानी गवर्नमेंट स्कूल और वर्तमान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सागर के इतिहास की एक गौरवशाली संस्था रही है। यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि विद्यालय अपनी स्थापना के 200 वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर अनेक विद्यार्थी देश-प्रदेश में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचे हैं और आज समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि विद्यालय के 200 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर ऐतिहासिक है और इसे भव्य एवं यादगार बनाया जाएगा। विधायक श्री जैन ने कहा कि वे इस गरिमामय आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री को आमंत्रित करने का प्रयास करेंगे, ताकि विद्यालय की 200 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का यह समारोह और अधिक भव्य बन सके।
    जनवरी माह में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में ही किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को कार्यक्रम में आमंत्रित करने की योजना है। आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए अक्टूबर माह में साइकिल रैली आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, वयोवृद्ध पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान समारोह एवं स्मारिका का विमोचन प्रमुख आकर्षण रहेंगे। साथ ही विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के साथ आगामी रणनीति एवं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक के दौरान विद्यालय के द्विशताब्दी वर्ष के विशेष चिन्ह (लोगो) का भी विमोचन किया गया। इस चिन्ह का उपयोग आयोजन से संबंधित टी-शर्ट एवं स्टिकर सहित विभिन्न प्रचार-प्रसार सामग्री में किया जाएगा। द्विशताब्दी वर्ष चिन्ह विद्यालय की 200 वर्षों की गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा एवं ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक होगा।
    आयोजन की तैयारियों के लिए गठित टीम से अब तक विद्यालय के लगभग 2500 पूर्व विद्यार्थी जुड़ चुके हैं। इसके अलावा हाल के वर्षों में विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर निकले विद्यार्थियों को भी आयोजन से जोड़ा जा रहा है। ऐसे में मुख्य कार्यक्रम में लगभग 3 से 4 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।
    उल्लेखनीय है कि विधायक शैलेंद्र जैन के प्रयासों से पूर्व शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का नाम अमर शहीद प्रदीप कुमार लारिया के नाम पर किया गया है। विद्यालय के 200 वर्ष पूर्ण होने का आयोजन इस गौरवशाली संस्था की ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर होगा।
    बैठक में जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे,जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, प्राचार्य सुधीर तिवारी, दिलीप श्रीवास्तव, अखिलेश शुक्ला, आर.के. वैद्य, डॉ. एस.के. शुक्ला, हरिराम सिंह ठाकुर, स्वदेश तिवारी, प्रवीण पंडे, मनोज श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, विक्रम सोनी, बीजू थॉमस, अनुराग चतुर्वेदी एवं विनय चौबे सहित विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी एवं आयोजन से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: योजनाओं में लापरवाही पर सागर में 12 पटवारी निलंबित, 137 को शो-कॉज नोटिस

    October 8, 2026

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से ठगी,खाद्य मंत्री की पहल पर सीएम ने 180000 की राशि की स्वीकृत

    October 8, 2026

    जिला शहर कांग्रेस ने काला दिवस मनाया,निकाला पैदल मार्च

    October 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024522

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025307

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: योजनाओं में लापरवाही पर सागर में 12 पटवारी निलंबित, 137 को शो-कॉज नोटिस

    By adminOctober 8, 20262

    सागर । शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने और आम…

    उत्कृष्ट विद्यालय के 200 वर्ष पूर्ण होने पर जनवरी में होगा आयोजन ,पूर्व विद्यार्थियों की तैयारी बैठक में विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा—200 वर्ष की गौरवशाली यात्रा को यादगार बनाएंगे

    October 8, 2026

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से ठगी,खाद्य मंत्री की पहल पर सीएम ने 180000 की राशि की स्वीकृत

    October 8, 2026

    जिला शहर कांग्रेस ने काला दिवस मनाया,निकाला पैदल मार्च

    October 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: योजनाओं में लापरवाही पर सागर में 12 पटवारी निलंबित, 137 को शो-कॉज नोटिस

    October 8, 2026

    उत्कृष्ट विद्यालय के 200 वर्ष पूर्ण होने पर जनवरी में होगा आयोजन ,पूर्व विद्यार्थियों की तैयारी बैठक में विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा—200 वर्ष की गौरवशाली यात्रा को यादगार बनाएंगे

    October 8, 2026

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से ठगी,खाद्य मंत्री की पहल पर सीएम ने 180000 की राशि की स्वीकृत

    October 8, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024522

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024336

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025307
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.