Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खुरई में ‘सरकार आपके द्वार‘ के तहत आयोजित शिविर में 210 शिकायतों का मौके पर निराकरण, सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ

    October 4, 2026

    जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, यही सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य: गोविंद सिंह राजपूत बिलहरा में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    October 4, 2026

    तीन दिवसीय वस्त्र प्रदर्शनी आयोजित

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खुरई में ‘सरकार आपके द्वार‘ के तहत आयोजित शिविर में 210 शिकायतों का मौके पर निराकरण, सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ
    • जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, यही सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य: गोविंद सिंह राजपूत बिलहरा में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    • तीन दिवसीय वस्त्र प्रदर्शनी आयोजित
    • आईएमए सागर की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन : डॉ. मोनिका जैन अध्यक्ष, डॉ. सौरभ जैन सचिव नियुक्त
    • सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार : 8 जोनों में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र 2627 हितग्राहियों को लाभान्वित करने की हुई कार्रवाई
    • अवैध मदिरा भंडारण और नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई: सागर कलेक्टर के निर्देश पर रेस्तरां बार के लाइसेंस तत्काल निरस्त
    • अवैध मदिरा भंडारण और नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई: सागर कलेक्टर के निर्देश पर रेस्तरां बार के लाइसेंस तत्काल निरस्त
    • रानीपुरा के दंगल में विधायक ने 50 लाख से आधुनिक खेल स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा, दिसंबर में होगा जिला केसरी कुश्ती का महामंच
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » खुरई में ‘सरकार आपके द्वार‘ के तहत आयोजित शिविर में 210 शिकायतों का मौके पर निराकरण, सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ
    ताजा ख़बरें

    खुरई में ‘सरकार आपके द्वार‘ के तहत आयोजित शिविर में 210 शिकायतों का मौके पर निराकरण, सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ

    admin By adminOctober 4, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। सेवा सेतु शिविर अंतर्गत नगरपालिका खुरई में आयोजित ‘सरकार आपके द्वार‘ शिविर में 265 आवेदन पोर्टल पर दर्ज हुये। जिसमें 210 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया हुआ। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के 46 प्रमाण पत्र जारी किये गये। इस अवसर पर विधायक भूपेंद्र सिंह ने सेवा ज्योति कलश यात्रा को झंडी दिखाकर शुभारंभ किया तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के प्रमाण पत्र हितग्राहियों को वितरित किए। यहां के महाकाली शेड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में जहाँ बड़े अस्पताल दूर होते हैं, वहाँ आंगनबाड़ी केंद्र संजीवनी का काम करते हैं। ये केंद्र गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को समय पर टीकाकरण और जरूरी पोषण प्रदान कर मातृ शिशु मृत्यु दर को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा दीदी एक स्वस्थ, सशक्त और कुपोषण मुक्त भारत के निर्माण की सच्ची सिपाही हैं।

    पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के आने के बाद ही महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाने की दिशा में सभी प्रयास हुए हैं। उसके पहले प्रदेश की भाजपा सरकार ने पंचायतों व नगरीय निकायों में 5 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया हुआ है जिसके सकारात्मक परिणाम हम देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस, सेना, शिक्षण जैसी सेवाओं में महिलाओं को आरक्षण देकर उनकी भागीदारी बढ़ा कर सशक्त किया गया है।
    पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य और उच्च शिक्षा को सुनिश्चित किया गया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से मुफ्त गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से गर्भवती एवं स्तनपान  कराने वाली माताओं को पोषण सहायता हेतु सीधे बैंक खाते में वित्तीय, लखपति दीदी योजना के तहत स्व सहायता समूहों से जुड़ी 3 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को सालाना ₹1 लाख से अधिक की स्थायी आय से जोड़कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठीक प्रयास हुए हैं। लाड़ली बहिना और लाडली लक्ष्मी योजनाओं ने भी महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया है। उन्होंने बताया कि कामकाजी महिलाओं के लिए सवैतनिक मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह किया गया है। पीएम आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी) के मकानों को परिवार की महिला के नाम किए जाने, जल जीवन मिशन से हर घर नल से जल, फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट से महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में न्यायिक कार्यवाही, तीन तलाक विरोधी कानून जैसे अनेक काम हैं जो भाजपा की सरकार ने महिलाओं के हित में किए हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की सरकार में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मात्र 1500 रु महीना मानदेय मिलता था जिसे भाजपा सरकार ने बढ़ा कर 13000 माह करके साथ में मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर भी दिया गया है। विधायक श्री सिंह ने स्वच्छ खुरई अभियान के तहत नगर के आटो रिक्शा चालकों को नपा खुरई की ओर से गार्बेज बैग प्रदान किए। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि जो भी आटो रिक्शा चालक अधिक से अधिक गार्बेज बैग उपयोग करेगा उसे 11 हजार रुपए का पुरस्कार मिलेगा। नपा कार्यालय में इस कार्य के प्रबंधन के लिए अलग डेस्क बनाई गई है। उन्होंने सेवा सेतु शिविर के तहत लगाए गए विभागीय स्टालों तथा स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के स्टालों का निरीक्षण किया।
    पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने आंगन मिलन कार्यक्रम के तहत 200 प्रमाण पत्र आंगनबाड़ी की बहिनों को वितरित किए। पीएम स्वनिधि योजना के 43 हितग्राहियों को 15-15 हजार की राशि वितरित की गई। संसद योजना के तहत 3 परिवारों को 2 लाख की राशि प्रदान की गई। सभी विभागों के हितग्राहियों का पंजीयन करने के लिए प्रांगण में स्टाल लगाए गए थे। साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया था जिसका लाभ हितग्राहियों ने लिया। उन्होंने बताया कि मालथौन की नल जल योजना का शुभारंभ नवरात्रि में तथा उसके बाद जल्दी ही खुरई में भी होगा। कार्यक्रम को वरिष्ठ पार्षद बलराम यादव, खुरई एसडीएम सतीश वर्मा, नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती रश्मि सोनी तथा लाडली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित कालेज छात्रा महक चढ़ार ने भी संबोधित किया। संचालन पार्षद नीतिराज पटेल ने किया। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, नपा उपाध्यक्ष व नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चैधरी, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, एसडीएम सतीश वर्मा, तहसीलदार श्री सतनामी, टी आई योगेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष रवींद्र सिंह, राजपाल सिंह, एडीपीओ वर्षा रघुवंशी, पार्षद मनोज दुबे, अजीत सिंह अजमानी, सपना विश्वकर्मा, देशराज सिंह यादव, इंद्र कुमार राय, प्रवीण जैन गढ़ौला, राजेंद्र यादव कल्लू, सोनू चंदेल, भाजपा जिला मंत्री हरीशंकर कुशवाहा, रामशास्त्री शुक्ला सहित सभी पार्षद, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, योजनाओं के लाभार्थी व नारीशक्ति उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, यही सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य: गोविंद सिंह राजपूत बिलहरा में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    October 4, 2026

    तीन दिवसीय वस्त्र प्रदर्शनी आयोजित

    October 4, 2026

    आईएमए सागर की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन : डॉ. मोनिका जैन अध्यक्ष, डॉ. सौरभ जैन सचिव नियुक्त

    October 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024522

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024335

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025307

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    खुरई में ‘सरकार आपके द्वार‘ के तहत आयोजित शिविर में 210 शिकायतों का मौके पर निराकरण, सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ

    By adminOctober 4, 20261

    सागर। सेवा सेतु शिविर अंतर्गत नगरपालिका खुरई में आयोजित ‘सरकार आपके द्वार‘ शिविर में 265…

    जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, यही सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य: गोविंद सिंह राजपूत बिलहरा में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    October 4, 2026

    तीन दिवसीय वस्त्र प्रदर्शनी आयोजित

    October 4, 2026

    आईएमए सागर की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन : डॉ. मोनिका जैन अध्यक्ष, डॉ. सौरभ जैन सचिव नियुक्त

    October 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    खुरई में ‘सरकार आपके द्वार‘ के तहत आयोजित शिविर में 210 शिकायतों का मौके पर निराकरण, सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ

    October 4, 2026

    जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, यही सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य: गोविंद सिंह राजपूत बिलहरा में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    October 4, 2026

    तीन दिवसीय वस्त्र प्रदर्शनी आयोजित

    October 4, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024522

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024335

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025307
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.