सागर । शहर के एक होटल में तीन दिवसीय वस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अलका सिद्धार्थ शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भोपाल के मनीष शर्मा एवं उनकी टीम ने डॉ अलका शुक्ला का स्वागत किया ।

अपने वक्तव्य में डॉ अलका ने कहा कि आज केवल उदघाटन का अवसर ही नहीं है, बल्कि सृजन, कला और विरासत को बढ़ावा देने का मंच है। उन्होंने श्री शिवम् संगठन की दूरदर्शिता एवं परंपरा से जुड़े विचारों को साझा किया और कहा कि आज के दौर में फैशन केवल पहनावे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और उसकी पसंद को अभिव्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम बन गया है ,किसी भी व्यवसाय की वास्तविक सफलता केवल उसके विस्तार में नहीं, बल्कि ग्राहकों के विश्वास और निरंतर बेहतर देने के प्रयास में निहित होती है। इस तरह के आयोजन शहर में फैशन और नई सोच को भी बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर श्रीमती वर्षा तिवारी, रूही जैन, अंकिता राधेलिया, निक्की साहू भी उपस्थित थीं।