Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खुरई में ‘सरकार आपके द्वार‘ के तहत आयोजित शिविर में 210 शिकायतों का मौके पर निराकरण, सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ

    October 4, 2026

    जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, यही सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य: गोविंद सिंह राजपूत बिलहरा में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    October 4, 2026

    तीन दिवसीय वस्त्र प्रदर्शनी आयोजित

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खुरई में ‘सरकार आपके द्वार‘ के तहत आयोजित शिविर में 210 शिकायतों का मौके पर निराकरण, सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ
    • जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, यही सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य: गोविंद सिंह राजपूत बिलहरा में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    • तीन दिवसीय वस्त्र प्रदर्शनी आयोजित
    • आईएमए सागर की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन : डॉ. मोनिका जैन अध्यक्ष, डॉ. सौरभ जैन सचिव नियुक्त
    • सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार : 8 जोनों में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र 2627 हितग्राहियों को लाभान्वित करने की हुई कार्रवाई
    • अवैध मदिरा भंडारण और नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई: सागर कलेक्टर के निर्देश पर रेस्तरां बार के लाइसेंस तत्काल निरस्त
    • अवैध मदिरा भंडारण और नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई: सागर कलेक्टर के निर्देश पर रेस्तरां बार के लाइसेंस तत्काल निरस्त
    • रानीपुरा के दंगल में विधायक ने 50 लाख से आधुनिक खेल स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा, दिसंबर में होगा जिला केसरी कुश्ती का महामंच
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार : 8 जोनों में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र 2627 हितग्राहियों को लाभान्वित करने की हुई कार्रवाई
    ताजा ख़बरें

    सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार : 8 जोनों में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र 2627 हितग्राहियों को लाभान्वित करने की हुई कार्रवाई

    admin By adminOctober 4, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। राज्य शासन द्वारा नागरिकों को पारदर्शी, संवेदनशील, उत्तरदायी एवं समयबद्ध लोक सेवाएं उनके वार्ड एवं घर के नजदीक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगरीय क्षेत्र में प्रदेशव्यापी “सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार” का शुभारंभ किया गया। नगर निगम द्वारा विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, निगमायुक्त राजकुमार खत्री एवं पार्षदों की उपस्थिति में निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के साथ ही नगर निगम के सभी 8 जोनों में शिविर आयोजित किए गए। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे व्यापक “सेवा संकल्प अभियान” का महत्वपूर्ण एवं केंद्रीय घटक है। अभियान का उद्देश्य है कि नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं लोक सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि शासन और प्रशासन स्वयं जनता तक पहुंचे। विशेष रूप से श्रमिकों, महिलाओं, गरीब एवं वंचित वर्गों सहित पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

    विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत “सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम निश्चित ही हमें एक अवसर है और हम इसका लाभ उठाएंगे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश और देश भर में अभियान चलाये जा रहे हैं। उन्होंने हमारे जीवन में आमूलचूल परिवर्तन किये हैं। स्मार्ट सिटी के माध्यम से जो विकास कार्य हुए हैं वो भूतो न भविष्यति हैं। जो काम इस दौरान हो रहे हैं उन्हें निश्चित ही हम स्वर्णिम काल के रूप में याद करेंगे। मान.मोदी जी जैसे जननेता जननायक दीर्घायु हों उनका सानिध्य हमें हमेशा प्राप्त होता रहे। हम सब जनप्रतिनिधि और अधिकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आपके सेतु बने हैं। उन्होंने कहा कि शिविरों में आने वाले एक भी पात्र नागरिक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे यह हमारा प्रयास हो।
    महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि “सेवा सेतु अभियान सरकार और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बनाने का अभियान है। हमारा प्रयास है कि जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र नागरिक वंचित न रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।”महापौर ने कहा कि इसी भावना के साथ नगर निगम द्वारा 12 नवंबर 2025 से “आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल” शिविरों की शुरुआत की गई थी। इन शिविरों में नागरिकों की समस्याएं उनके ही वार्ड में सुनकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में निराकरण की कार्रवाई की गई, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। “सेवा सेतु अभियान” जनसेवा की इसी भावना को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने का अवसर है। जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा की 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत हितग्राही मूलक प्रकल्प सेवा सेतु अभियान के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके द्वार पर पहुंचकर दिलाने के लिए जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी आपके बीच शहर के 8 जोनों में आयोजित शिविर में उपस्थित हैं। नागरिकों को अलग- अलग ऑफिस के चक्कर न काटना पड़े और एक ही छत के नीचे सभी विभागों की योजनाओं का लाभ मिले यह इन शिविरों का उद्देश्य और लाभ है। 7 अक्टूबर को मान. प्रधानमंत्री जी के जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। दरिद्र नारायण की सेवा ही नारायण सेवा है, यह उनका मंत्र है इस दिशा में पीएम आवास, आयुष्मान भारत, विश्वकर्मा योजना पीएम स्वनिधि जैसी अनेक योजनाओं का लाभ आज यहां दिया जा रहा है।
    निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने उसके पहले गुजरात के मुख्यमंत्री थे। विगत 25 वर्ष से मोदी देश सेवा कर रहे हैं। इस दौरान उनका एक भी दिन ऐसा नहीं रहा कि उन्होंने अवकाश लिया हो, उनकी माता जी के देहांत वाले दिन भी दिल्ली में शाम 4 बजे बैठक में भाग लिया था। वे कर्तव्यपरायण व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके नेतृत्व में विकसित भारत के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं संचालित हैं, शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनका लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे। “सेवा सेतु अभियान” के माध्यम से नगर निगम द्वारा नागरिकों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने और योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी मिलकर संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।
    निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि नगर निगम प्रशासन, जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के साथ नागरिक सेवाओं और योजनाओं का बेहतर लाभ दिलाने के लिए प्रतिब्ध है इस उद्देश्य से नगर निगम के सभी 8 जोनों में आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तैनात किया गया है। शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का मौके पर परीक्षण कर यथासंभव तत्काल निराकरण किया जा रहा है। जिन प्रकरणों में स्थल पर निराकरण संभव नहीं है, उनमें संबंधित विभाग को समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य है कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से नागरिकों को सुशासन का प्रत्यक्ष अनुभव हो और उन्हें आवश्यक सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ सरल, सहज एवं पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो।
    शिविर में सामाजिक न्याय विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, उद्योग विभाग स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के स्टाल लगाए गए जिनमें नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के साथ अपनी समस्याएं एवं आवेदन संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। निगम प्रशासन द्वारा अभियान के दौरान प्राप्त प्रकरणों की निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए उनके निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
    *मंच के माध्यम से इन हितग्राहियों को दिया गया योजनाओं का लाभ*-
    पीएम स्वनिधि योजना हितग्राही संध्या विश्वकर्मा को 25 हजार रुपए एवं नंदलाल अहिरवार को 15 हजार रुपए का चैक प्रदान किया गया।
    संबल योजना हितग्राही मनीराम पचौरी को 4 लाख रुपए अनुग्रह सहायता का लाभ प्रदान किया गया।
    प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक के हितग्राही संभव जैन ,मनोज सेन एवं भागीरथ प्रजापति को आवास की चाबी सौंपी गई। पीएम आवास एएचपी घटक के हितग्राही अजय आठया को गृह प्रवेश कराया गया।
    प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 शहरी के तहत 28 भूमि हीन हितग्राहियों को पट्टे प्रदान किए गए तथा आवास निर्माण हेतु 120 हितग्राहियों को पहली किश्त सिंगल क्लिक के माध्यम से एक लाख रुपए भेजी गई।
    *नगर निगम क्षेत्र के 2627 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई की गई*-केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित पात्र नागरिकों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने तथा आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कराने की कार्रवाई की गई। जिनमें पीएम स्वनिधि योजना, समस्त पेंशन योजनाएं,संबल योजना,राशन पर्ची, नामांतरण, प्रधान मंत्री आवास योजना, पट्टा वितरण, कर्मकार मंडल सहित अन्य योजनाओं के 2627 हितग्राहियों को लाभान्वित कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    खुरई में ‘सरकार आपके द्वार‘ के तहत आयोजित शिविर में 210 शिकायतों का मौके पर निराकरण, सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ

    October 4, 2026

    जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, यही सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य: गोविंद सिंह राजपूत बिलहरा में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    October 4, 2026

    तीन दिवसीय वस्त्र प्रदर्शनी आयोजित

    October 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024522

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024335

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025307

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    खुरई में ‘सरकार आपके द्वार‘ के तहत आयोजित शिविर में 210 शिकायतों का मौके पर निराकरण, सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ

    By adminOctober 4, 20261

    सागर। सेवा सेतु शिविर अंतर्गत नगरपालिका खुरई में आयोजित ‘सरकार आपके द्वार‘ शिविर में 265…

    जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, यही सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य: गोविंद सिंह राजपूत बिलहरा में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    October 4, 2026

    तीन दिवसीय वस्त्र प्रदर्शनी आयोजित

    October 4, 2026

    आईएमए सागर की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन : डॉ. मोनिका जैन अध्यक्ष, डॉ. सौरभ जैन सचिव नियुक्त

    October 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    खुरई में ‘सरकार आपके द्वार‘ के तहत आयोजित शिविर में 210 शिकायतों का मौके पर निराकरण, सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ

    October 4, 2026

    जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, यही सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य: गोविंद सिंह राजपूत बिलहरा में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    October 4, 2026

    तीन दिवसीय वस्त्र प्रदर्शनी आयोजित

    October 4, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024522

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024335

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025307
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.