सागर l राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के तहत शहर में स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। इस दौरान शहरभर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने के साथ-साथ सफाईमित्रों को सम्मानित किया गया। शासन के निर्देशानुसार सागर नगर निगम के सभी वार्डों में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सफाई मित्रों के साथ मिलकर गलियों और सड़कों की सफाई की।

डॉ. हरीसिंह गौर बस स्टैंड पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सांसद डॉ. लता वानखेड़े, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, श्याम तिवारी, निगमाध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार और निगमायुक्त राजकुमार खत्री सहित वार्ड पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से बस स्टैंड गेट से दीनदयाल चौक तक झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद दीनदयाल चौक स्थित प्रतिमा परिसर की सफाई की गई और कचरा डस्टबिन से कचरा वाहन में एकत्र कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। मंच पर ‘नमो सेवा: अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रेरक मंचन किया गया। निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने अतिथियों को तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया।
सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि किसी भी शहर की सुंदरता और स्वच्छता का मापदंड वहां के सफाईमित्र ही तय करते हैं। प्रधानमंत्री जी के “सेवा ही समर्पण, सेवा ही संकल्प और सेवा ही विकसित भारत का आधार” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए आज स्वच्छता दीदियों और भाइयों का सम्मान कर गर्व का अनुभव हो रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सभी को महात्मा गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सफाई मित्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सफाईमित्रों से आग्रह किया कि वे सुबह काम पर निकलते समय घर का बना पौष्टिक भोजन साथ ले जाएं और बाहरी खाद्य पदार्थों से बचें। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि सुबह 5 बजे भी निरीक्षण पर निकलने पर स्वच्छता दीदियां पूरी निष्ठा से सफाई करती नजर आती हैं। उन्होंने सफाईकर्मियों से अपने बच्चों को शिक्षित करने की अपील की ताकि उनके सपने पूरे हो सकें। महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वयं सफाई करके स्वच्छता का पहला संदेश दिया था। आज सागर के सफाईमित्रों का सम्मान केवल नगर निगम या प्रशासन का नहीं, बल्कि पूरे सागर शहर की ओर से उनके समर्पण का सम्मान है। श्याम तिवारी ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाईमित्रों का सम्मान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता कर्मियों को जो सम्मान दिया है, वह अप्रतिम है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और स्वच्छता जैसे सामाजिक प्रकल्पों में सक्रिय रूप से सहभागी बनें।
निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि सफाईमित्रों की निष्ठा और मेहनत के कारण ही आज सागर शहर स्वच्छ और सुंदर नजर आ रहा है। उनका सम्मान वास्तव में सेवा और समर्पण का सम्मान है। अतिथियों ने सफाईमित्रों को प्रशंसा पत्र एवं स्वच्छता सामग्री किट प्रदान की। अंत में “स्वच्छता में सागर बनेगा नंबर-1” और “स्वच्छता की गागर, हमाओ सागर” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके पूर्व प्रातः काल निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने सफाईमित्रों को ससम्मान पगड़ी बंधवाई। उन्होंने सफाईमित्रों को शहर की “रीढ़ की हड्डी” बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।