Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शहर सेवादल परिवार ने किया शहीद ए आजम भगत सिंह को किया नमन

    September 28, 2026

    भगत सिंह केवल इतिहास नहीं, भारत की युवा शक्ति के लिए विचार और प्रेरणा का नाम : रिशांक तिवारी सुबेदार वार्ड में शहीद-ए-आजम की जयंती मनाई गई

    September 28, 2026

    सिंहस्थ नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत सिटी स्टेडियम में चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शहर सेवादल परिवार ने किया शहीद ए आजम भगत सिंह को किया नमन
    • भगत सिंह केवल इतिहास नहीं, भारत की युवा शक्ति के लिए विचार और प्रेरणा का नाम : रिशांक तिवारी सुबेदार वार्ड में शहीद-ए-आजम की जयंती मनाई गई
    • सिंहस्थ नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत सिटी स्टेडियम में चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित
    • निगमायुक्त ने पितृपक्ष के तहत झील किनारे स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया
    • गढ़ाकोटा के सांदीपनि स्कूल को फिक्की के अराइज अवॉर्ड 2026 में ‘फ्यूचर रेडी स्किल एजुकेशन’ श्रेणी में देश का प्रथम स्थान 700 से अधिक विद्यालयों को पीछे छोड़ रचा राष्ट्रीय इतिहास
    • ऑर्केस्टा रिदम के तहत हुआ संगीतमय आयोजन
    • अभिनेत्री दिव्या दत्ता मास्क-स्कार्फ पहनकर पहुंची इंदौर के सराफा में, लिया फेमस चाट का स्वाद, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो जिसमें बोलीं- ‘चुप-चुप के खाने का मजा ही और है’
    • युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण में निभाए महत्वपूर्ण भूमिका – मंत्री गोविंद राजपूत सेवा और संकल्प की भावना से आगे बढ़ रहा देश- विधायक शैलेन्द्र जैन विकसित भारत के संकल्प का संदेश लेकर सागर पहुंची सेवा संकल्प यात्रा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » गढ़ाकोटा के सांदीपनि स्कूल को फिक्की के अराइज अवॉर्ड 2026 में ‘फ्यूचर रेडी स्किल एजुकेशन’ श्रेणी में देश का प्रथम स्थान 700 से अधिक विद्यालयों को पीछे छोड़ रचा राष्ट्रीय इतिहास
    ताजा ख़बरें

    गढ़ाकोटा के सांदीपनि स्कूल को फिक्की के अराइज अवॉर्ड 2026 में ‘फ्यूचर रेडी स्किल एजुकेशन’ श्रेणी में देश का प्रथम स्थान 700 से अधिक विद्यालयों को पीछे छोड़ रचा राष्ट्रीय इतिहास

    admin By adminSeptember 28, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । शासकीय सांदीपनि विद्यालय, गढ़ाकोटा ने शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देशभर के 700 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालयों को पीछे छोड़कर फिक्की के अराइज अवॉर्ड 2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय को ‘फ्यूचर रेडी स्किल एजुकेशन’ के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के साथ सांदीपनि विद्यालय इस श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने वाला मध्यप्रदेश एवं देश का प्रथम शासकीय विद्यालय बना है।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 25 एवं 26 सितंबर को आयोजित अराइज लर्निंग फेस्टिवल के दौरान विद्यालय को यह सम्मान प्रदान किया गया। विद्यालय की ओर से प्राचार्य शिव सिंह ठाकुर, कार्यालय प्रभारी जयकांत खरे, कार्यक्रम प्रभारी मोहित समाधिया एवं शिक्षक प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह लोधी ने सम्मान ग्रहण किया।
    राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान के लिए देशभर के 700 से अधिक विद्यालयों ने आवेदन किया था। चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में पूरी की गई। प्रारंभिक स्तर पर विद्यालयों के दस्तावेज, गतिविधियों और कार्यों का परीक्षण किया गया। इसके बाद चयनित विद्यालयों को अंतिम चरण के लिए आगे बढ़ाया गया।
    नई दिल्ली स्थित फिक्की मुख्यालय में राष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय ज्यूरी के समक्ष विद्यालय की ओर से प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसमें विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की सहभागिता, नवाचार, तकनीकी संसाधनों और कौशल आधारित शिक्षा से संबंधित कार्यों के साक्ष्य प्रस्तुत किए गए।
    विद्यालय की ओर से तैयार प्रस्तुतीकरण में ‘उत्कर्ष’ हस्तलिखित पत्रिका, आईसीटी लैब, नियमित शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियां, विभिन्न क्लब, प्रोजेक्ट कार्य तथा विद्यार्थियों की सहभागिता को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। विद्यालय में विद्यार्थियों को केवल पारंपरिक पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार शिक्षकों के निरंतर व्यावसायिक विकास और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। शिक्षकों को नई तकनीकों, नवाचार आधारित शिक्षण और बदलती शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। विद्यालय के प्राचार्य शिव सिंह ठाकुर ने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों का निरंतर सीखना और विद्यार्थियों की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण पद्धतियों में बदलाव आवश्यक है। विद्यालय में इसी दृष्टिकोण के साथ विभिन्न गतिविधियों, परियोजनाओं और तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की टीम द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों और नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर के मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला, जिसका परिणाम इस प्रतिष्ठित सम्मान के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है और इससे शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
    अराइज लर्निंग फेस्टिवल में देश-विदेश के शिक्षा एवं नवाचार क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय शिक्षा विशेषज्ञ पैट्रिक देहरम, निकोल ब्लेंचर्ड, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शिखर धवन, अराइज अध्यक्ष अनुरभ सिंह, फिक्की के वरिष्ठ निदेशक राजेश पंकज तथा नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन से जुड़े दीपक बागला सहित अन्य शिक्षाविद एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
    राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से सांदीपनि विद्यालय गढ़ाकोटा के शिक्षकों, विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, नवाचार और टीम भावना का परिणाम बताया है।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    शहर सेवादल परिवार ने किया शहीद ए आजम भगत सिंह को किया नमन

    September 28, 2026

    भगत सिंह केवल इतिहास नहीं, भारत की युवा शक्ति के लिए विचार और प्रेरणा का नाम : रिशांक तिवारी सुबेदार वार्ड में शहीद-ए-आजम की जयंती मनाई गई

    September 28, 2026

    सिंहस्थ नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत सिटी स्टेडियम में चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित

    September 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024518

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024335

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025306

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    शहर सेवादल परिवार ने किया शहीद ए आजम भगत सिंह को किया नमन

    By adminSeptember 28, 20262

    सागर । शहर सेवादल परिवार द्वारा महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की 119वीं जन्म जयंती…

    भगत सिंह केवल इतिहास नहीं, भारत की युवा शक्ति के लिए विचार और प्रेरणा का नाम : रिशांक तिवारी सुबेदार वार्ड में शहीद-ए-आजम की जयंती मनाई गई

    September 28, 2026

    सिंहस्थ नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत सिटी स्टेडियम में चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित

    September 28, 2026

    निगमायुक्त ने पितृपक्ष के तहत झील किनारे स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    September 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    शहर सेवादल परिवार ने किया शहीद ए आजम भगत सिंह को किया नमन

    September 28, 2026

    भगत सिंह केवल इतिहास नहीं, भारत की युवा शक्ति के लिए विचार और प्रेरणा का नाम : रिशांक तिवारी सुबेदार वार्ड में शहीद-ए-आजम की जयंती मनाई गई

    September 28, 2026

    सिंहस्थ नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत सिटी स्टेडियम में चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित

    September 28, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024518

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024335

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025306
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.