सागर । फिर छिड़ी बात, रात फूलों की ‘ कार्यक्रम के तहत आर्केस्ट्रा रिदम का रंगारंग संगीतमय कार्यक्रम सागर के वरदान होटल सभागार में सम्पन्न हुआ जिसमें आर्केस्ट्रा रिदम के संस्थापक राजू पांडे के निर्देशन में कलाकारों द्वारा फ़िल्मी गीत एवं ग़ज़लों की प्रस्तुतियां दी गईं।

विशिष्ट अतिथियों में के बक्शी, डॉ रेखा बख्शी , अजय दुबे, एड. अंकलेश्वर दुबे_अध्यक्ष, अधिवक्ता संघ, संस्कृतिविद डॉ कविता मुन्ना शुक्ला, अजय श्रीवास्तव एवं पंकज दीक्षित ने सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
के के बक्शी द्वारा रचित ,राजू पांडे द्वारा संगीतबद्ध एवं डॉ रेखा बख्शी द्वारा गाए गए गीत हम हैं मध्यप्रदेशी गीत के प्रसारण पश्चात राजू पांडे के निर्देशन में आर्केस्ट्रा रिदम के कलाकार अमित श्रीवास्तव, मो शरीफ कुरैशी, बृजेश शांडिल्य, श्रृद्धिका ठाकुर, अनुष्का ठाकुर, काव्या मिश्रा, मोहन रैकवार द्वारा फ़िल्मी गीत एवं ग़ज़लों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई जिसमें राजू पांडे द्वारा गाया गया मेरे महबूब तुझे मेरी मोहब्बत की कसम गीत को बहुत सराहा गया। श्रीमती शशि दीक्षित ‘मृगांक’ ने प्रभावी मंच संचालन किया। सभी का आभार प्रदर्शन के के बक्शी ने किया।