सागर।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एक भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की युवा और प्रतिभावान बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला के माध्यम से अद्भुत रंगोलियां सजाईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अनुश्री जैन अध्यक्ष, लीगल राइट्स काउंसिल इंडिया, मध्यप्रदेश ने उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेश केसरवानी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान: रासिका नामदेव
द्वितीय स्थान: सानवी नामदेव और तृतीय स्थान: परिशा सोनी ने प्राप्त किया ।
लीगल राइट्स काउंसिल इंडिया म.प्र. की अध्यक्ष श्रीमती अनुश्री शैलेंद्र जैन ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र सेवा, समर्पण और सबका साथ-सबका विकास का एक जीता-जाता उदाहरण है। आज बेटियों ने रंगोली के माध्यम से जिस प्रकार अपनी कला का प्रदर्शन किया है, वह यह बताता है कि हमारी युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और रचनात्मकता के प्रति कितनी जागरूक है। ऐसे आयोजन बालिकाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त माध्यम हैं। आयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेश केसरवानी ने कहा कि “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को ‘सेवा सप्ताह’ और ‘सेवा संकल्प’ के रूप में मनाना हम सबका सौभाग्य है। इस रंगोली प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल कला का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि युवाओं को देश के प्रति सेवा और समर्पण के भाव से जोड़ना है। मैं सभी विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। कार्यक्रम का संचालन शैलेश नामदेव ने किया। आभार राहुल चौबे ने किया। इस अवसर पर माधवी जी ,आशीष ठाकुर,अब्बी साहू,राहुल समैया,युवराज केसरी,रुद्रांश केसरी, नीतिज्ञा चौबे,अमित सोनी,शिवम चौबे, अभिषेक ठाकुर, पीयूष पांडे,भूमि ठाकुर, आकांक्षा शर्मा, महक सिंह,गौरी यादव,महिमा केसरवानी, प्रथम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।