सागर । प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने कनेरा देव कॉलोनी में हुए भारी भ्रष्टाचार और बदहाल स्थिति को लेकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव एवं नगर निगम में नेता प्रति पक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव ने एक दिवसीय संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन किया एवं सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं ज्ञापन सौंपा । कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो हितग्राहियों के साथ उग्र आंदोलन कर नगर निगम का घेराव किया जाएगा।

जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि आज हम यहां किसी राजनीति के लिए नहीं, बल्कि गरीबों के हक की लड़ाई के लिए बैठे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब को सम्मान की छत देने की योजना थी, लेकिन सागर में भाजपा के शासन में इसे भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया। जिन मकानों की उम्र 50 साल होनी चाहिए, वे 2 साल में ही जर्जर हो गए। प्लास्टर उखड़ रहा है, छतों से पानी टपक रहा है, दीवारों में दरारें हैं। यह निर्माण नहीं, गरीबों की जिंदगी से खिलवाड़ है। इस घटिया निर्माण को पास किसने किया? करोड़ों का भुगतान किसके इशारे पर हुआ? इसकी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस कमेटी हितग्राहियों के साथ खड़ी है। जब तक एक-एक फ्लैट रहने लायक नहीं बनेगा, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
बाबू सिंह बब्बू यादव, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम ने कहा कि नगर निगम की आंखों के सामने यह पाप हुआ है। मैं नेता प्रतिपक्ष के नाते सदन में कई बार यह मुद्दा उठा चुका हूं, लेकिन सत्ता के अहंकार में भाजपा ने हमारी एक नहीं सुनी।
कनेरा देव कॉलोनी में गुणवत्ता नाम की कोई चीज नहीं है। रेत की जगह मिट्टी, सीमेंट की जगह राख मिलाई गई है। नालियां जाम हैं, परिसर में जलभराव है, गंदगी का अंबार है। हमारी माताएं-बहनें असुरक्षित और नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
यह सिर्फ लापरवाही नहीं, सुनियोजित लूट है। हम मांग करते हैं कि निगम आयुक्त तत्काल निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करें और पूरी कॉलोनी का थर्ड पार्टी ऑडिट कराएं।कांग्रेस पार्षद दल इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगा।
शिव शंकर गुड्डू यादव पार्षद ने कहा कि आज सागर की जनता देख रही है कि भाजपा सरकार गरीबों के आवास के नाम पर कैसे धोखा दे रही है। कनेरा देव में जो हालात हैं, वही हालत पूरे शहर के पीएम आवासों की है।
कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, मजदूर और जरूरतमंद के साथ खड़ी रही है। हम प्रशासन को चेतावनी देते हैं – गरीबों की किस्त से बने इन मकानों में अगर किसी हितग्राही की जान को नुकसान हुआ, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम और दोषी ठेकेदार की होगी।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ किरण लता सोनी ने कहा कि रसोई में छत गिर रही है, बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। महिलाएं रात-रात भर जाग कर पानी निकालती हैं। क्या यही है अच्छे दिन
हमारी बहनों को छत देने के नाम पर उन्हें मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया गया है।हम कांग्रेसियों इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी। हम सब इस आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर आपके हक के लिए खड़े हैं ।
धरने के उपरांत नगर निगम को ज्ञापन सौंपा।
संचालन पवन पटेल ने आभार आनंद हेला ने माना ।
इस अवसर पर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे , प्रदीप गुप्ता, चेतन कृष्णा पांडे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, पार्षद ताहिर खान, रोशनी वसीम खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू, महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष ऋचा सिंह, सोशल मीडिया अध्यक्ष नीलेश अहिरवार , पवन जाटव,बंटी कोरी, दीपक कुर्मी, दीनदयाल तिवारी,गोपाल प्रजापति ,अजय लहरिया,राहुल रजक, नारायण विश्वकर्मा, ज्योति मालिया ,रेखा अहिरवार, रेखा सोनी, गीता कुशवाहा, अमित चौरसिया ,रोहित लारिया ,पवन नामदेव, परख शुक्ला, ललित बाजपेई, बाबू मछंदर, लक्ष्मी सेन ,रुचि सोनी, गोरी ठाकुर, पूजा विश्वकर्मा ,साक्षी बौद्ध,मीराबाई ठाकुर, रजनी लोधी ,अर्चना लोधी आदि उपस्थित थे