सागर । जिले में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाने तथा स्थानीय प्रतिभाओं को सर्वसुविधायुक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा खेल और युवा कल्याण विभाग के सागर खेल परिसर का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परिसर की पुरानी इमारत को नियमानुसार डिस्मेंटल (ध्वस्त) कर उसकी जगह सर्वसुविधायुक्त, बहुउद्देश्यीय एवं अत्याधुनिक खेल भवन निर्मित करने के संबंध में विभागीय अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।

कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी बिल्डिंग डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन को पुरानी व जर्जर हो चुकी इमारत को शीघ्र डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए, ताकि नवीन अत्याधुनिक बहुउद्देश्यीय खेल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ किया जा सके। खिलाड़ियों के नियमित प्रशिक्षण में बाधा न आए, इसके लिए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में सर्वप्रथम बैडमिंटन हॉल, मार्शल आर्ट्स हॉल आदि का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। निर्माणाधीन अवधि के दौरान खिलाड़ियों का दैनिक अभ्यास प्रभावित न हो, इसके लिए परिसर स्थित जिम को तत्काल प्रभाव से परिसर के भीतर ही उपयुक्त वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट कर नियमित रूप से चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर ने बी डी सी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पूरी योजनाबद्ध तरीके से निर्माण कार्य द्रुत गति से संचालित करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शर्मीला डाबर, बिल्डिंग डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि जिले की खेल प्रतिभाओं को अच्छी सुविधाएं, बेहतर प्रशिक्षण वातावरण प्रदान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। खेल परिसर के नए आधुनिक बुनियादी ढांचे से हमारे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।