सागर। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से खुरई विधानसभा क्षेत्र के शासकीय महाविद्यालय खुरई, शासकीय महाविद्यालय मालथौन तथा शासकीय महाविद्यालय बांदरी में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल भोपाल ने 2,678.83 की राशि स्वीकृत की है। लोक निर्माण विभाग संभाग क्र.-1 सागर ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में गढ़ोली एप्रोच मार्ग निर्माण हेतु 186.09 लाख की राशि स्वीकृत की है।

मप्र गृह निर्माण मण्डल आयुक्त कार्यालय द्वारा पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह को अवगत कराया गया है कि सागर जिले के खुरई शासकीय महाविद्यालय में आडिटोरियम, खेल मैदान विकास कार्य तथा वाहन स्टेंड/शेड निर्माण कार्यों हेतु 2054.36 लाख का प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृत किया गया है।
इसी प्रकार शासकीय महाविद्यालय मालथौन में 4 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण, खेल मैदान विकास कार्य तथा वाहन स्टैंड/शेड निर्माण हेतु 387.25 लाख की राशि उच्च शिक्षा विभाग ने स्वीकृत की है। उच्च शिक्षा विभाग ने शासकीय महाविद्यालय बांदरी में सेमीनार हाल तथा वाहन स्टैंड/शेड निर्माण हेतु 237.22 लाख स्वीकृत किए हैं। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह की पहल पर लोनिवि भोपाल से गढ़ोली एप्रोच रोड लंबाई 0.90 किमी के निर्माण हेतु 186.09 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।