सागर। जिले में बैंक एवं वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों की एक साथ सुरक्षा जांच की गई।
पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं बीट प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के बैंक परिसरों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान CCTV कैमरों की स्थिति एवं कार्यशीलता, कैमरों की कवरेज, रिकॉर्डिंग एवं बैकअप व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, सुरक्षा गार्ड की उपलब्धता, अलार्म सिस्टम, अग्निशमन उपकरण, स्ट्रांग रूम एवं कैश संबंधी सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई।

पुलिस अधिकारियों द्वारा बैंक प्रबंधन को बैंक परिसर एवं ग्राहकों की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई। विशेष रूप से CCTV कैमरों की उचित दिशा एवं कवरेज, रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने, सुरक्षा गार्डों की सतर्कता तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में समझाइश दी गई। बैंक सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों, बीट प्रभारियों एवं संबंधित बैंक अधिकारियों द्वारा एक-दूसरे के मोबाइल नंबर एवं संपर्क विवरण साझा किए गए, ताकि बैंक परिसर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, सुरक्षा संबंधी समस्या अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित पुलिस अधिकारी तक पहुंचाई जा सके।
साथ ही बैंक अधिकारियों को यह भी बताया गया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में पुलिस से त्वरित समन्वय बनाए रखें तथा सुरक्षा व्यवस्था में कमी पाए जाने पर उसे तत्काल दूर कराया जाए।
सागर पुलिस द्वारा बैंक प्रबंधन से अपेक्षा की गई कि वे सुरक्षा मानकों का नियमित परीक्षण, CCTV एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता, सुरक्षा गार्डों की सतर्कता तथा पुलिस के साथ निरंतर समन्वय सुनिश्चित करें।