सागर । बंडा/ शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों का मामला लगातार गर्माता जा रहा है । इस गंभीर घटना के बाद जहां सीएम डॉ मोहन यादव दुबई से लौटने के बाद सीधे सागर आए और यहां बीएमसी में इस जहरीली शराब कांड से उपचाररत मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की । सीएम ने मामले में पुलिस और प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए फ्री हैंड दिया, वहीं इस गंभीर घटनाक्रम के बाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में वैध _ अवैध शराब को लेकर ग्रामीण खुद सामने आने लगे हैं ।

ऐसा ही हुआ ग्राम धनोरा में हुआ जहां इस गंभीर घटना के बाद सरपंच प्रतिनिधि सुमित सिंह ने कल गांव में डिंडोरी पिटवाई और आज गांव के श्री चित्तरमन राम जानकी मंदिर में ग्रामीणों की बैठक हुई । इसमें निर्णय लिया गया कि गांव में जो भी शराब पीकर आयेगा, नशे में हंगामा करेगा या शराब का व्यापार करेगा उसका पूरा गांव सामाजिक बहिष्कार करेगा इतना ही नहीं संबंधित से इक्यावन सौ रुपए अर्थ दंड लिया जायेगा जो देव मंदिर में जमा होगा, इस बात के लिए गांव के पंद्रह वरिष्ठ लोगों की समिति भी गठित की गई है ।
महत्वपूर्ण बात यह कि सागर बीना के मुख्य मार्ग पर स्थित इस गांव में सड़कों पर ही कुछ जगह अवैध शराब बिकती थी, लेकिन इस बैठक में ऐसे लोग भी आए और उन्होंने आगे से कभी भी शराब व्यवसाय से तौबा कर ली ।
वहीं दूसरी ओर केंट थाना क्षेत्र के ग्राम कूड़ारी में स्थित शराब दुकान पर गांव की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दुकान में रखी शराब सड़कों पर फेंक दी । बहरहाल बंडा घटनाक्रम के बाद अब वैध _ अवैध शराब के खिलाफ लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है ।