सागर। मध्य प्रदेश टेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में सागर जिले के टेंट व्यापारी संघ द्वारा फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश टेंट डीलर वेलफेयर सोसायटी (रजि.) का वार्षिक सम्मेलन सागर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शैलेंद्र जैन शामिल हुए। प्रदेश के 46 जिलों से टेंट एवं इवेंट व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने सम्मेलन में सहभागिता की।

सम्मेलन के दौरान टेंट एवं इवेंट व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, रोजगार के अवसरों, संगठन की मजबूती, व्यवसाय के विस्तार तथा भविष्य की संभावनाओं सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं अपेक्षाओं से भी अवगत कराया।
इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि टेंट व्यवसायी समाज का बहुत महत्वपूर्ण अंग हैं। हमारे शादी-विवाह, अन्य मांगलिक आयोजनों एवं सामाजिक कार्यक्रमों में टेंट व्यवसायी एक परिवार के सदस्य की तरह अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सहयोग प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार समाज के प्रत्येक वर्ग की अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं होती हैं, उसी प्रकार टेंट एवं इवेंट व्यवसायियों की भी अपनी समस्याएं हैं।
विधायक जैन ने कहा कि टेंट एवं इवेंट व्यवसायियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हम संकल्पित हैं। उन्होंने प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं से अवगत कराएं तथा यह बताएं कि किस प्रकार शासन एवं प्रशासन के स्तर पर उनका सहयोग किया जा सकता है। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन केवल समस्याओं पर चर्चा का माध्यम नहीं हैं, बल्कि संगठन को मजबूत करने और व्यवसाय से जुड़े हजारों लोगों के हितों के लिए सामूहिक रूप से आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। संगठन की एकजुटता ही व्यवसाय की मजबूती और प्रगति का आधार है।
सम्मेलन में टेंट के साथ-साथ लाइट, कैटरिंग, साउंड, फ्लावर, डेकोरेशन, फोटोग्राफी एवं इवेंट व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की सहभागिता रही। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए व्यवसायियों ने सम्मेलन को व्यवसाय के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण मंच बताया।
इस अवसर पर अनिल जैन राकेश साहू, देवेंद्र देवडिया , राजेश साहू, महेश दक्ष, संतोष जैन, आरिफ नगीना, रविंद्र नायक,जिला अध्यक्ष दिनेश दक्ष, मनोज तिवारी पुरुषोत्तम सोनी, संतोष पटेल, राजेश कोरी, जितेंद्र पटेल, खेलन सिंह, मोहम्मद अशरफ मकरानी, भगवानदास पटेल, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, तारिक मोहम्मद, सुरेश दक्ष, राजेश डब्बू साहू, अतुल केसरवानी, रिंकू गुप्ता, अनिल जैन, , मनीष जैन, विनोद चौरसिया एवं वीरेंद्र साहू सहित प्रदेशभर से आए टेंट एवं इवेंट व्यवसायी उपस्थित रहे।