सागर । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सुरखी विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक आस्था और विकास का संगम देखने को मिला। प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी एवं बिलहरा में श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत् गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म को सर्वोच्च महत्व दिया है। “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” का संदेश आज भी प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में मार्गदर्शन का काम करता है। मंत्री राजपूत ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश और देश में जनकल्याण तथा विकास की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सिंचाई सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्र को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
भगवान श्रीकृष्ण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
मंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने समाज में ऊंच-नीच और भेदभाव का विरोध करते हुए सभी को समानता तथा मानवता का संदेश दिया। आज आवश्यकता है कि समाज जाति-पांति और भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट हो। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होगा, तभी क्षेत्र और देश और अधिक मजबूत बनेगा। उन्होंने गोवर्धन पर्वत के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सामूहिक सहयोग और एकता की सीख देता है। जब समाज पर कोई संकट आए तो प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग के लिए आगे आना चाहिए।
गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों के हित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा जैसे विषय सरकार की प्राथमिकताओं में हैं। क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए वे लगातार जनता के बीच रहकर काम कर रहे हैं।
अंत में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सभी क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष पटैल, अध्यक्ष रमेश चढ़ार, उपाध्यक्ष इंद्राज सिंह, राजा भैया, देवेंद्र दुबे, लखन चैबे, वसंत चैबे, श्रीमति अभिलाषा, साहब सिंह, प्रियंका, रमेश पटैल, सुभाश सिंह, प्रेम ंिसह, अर्जुन पटैल, अशोक मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह, हीरालाल, राजू पटैल, मनीष गर्ग, गौरव गर्ग, डाॅ.संत चैबे, भावना चैबे, राघव सिंह, राकेश तिवारी, मनीष गुरू, दीपक चैरसिया, बाबूलाल अहिरवार,देंवेंद्र परेदशी गोकुल अहिरवार, सहित सैंकड़ों क्षेत्रवासी शामिल रहे।