Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुरखी के सुनील लोधी की आवाज का जलवा, मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा सुनील की प्रतिभा से सुरखी गौरवान्वित हुआ

    September 2, 2026

    राशन माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा: 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज, लाखों का खाद्यान्न गबन बेनकाब, कालाबाजारी में लिप्त 5 राशन दुकानें निलंबित, निकटतम संस्थाओं से की गईं अटैच

    September 2, 2026

    निगमायुक्त ने कटरा बाजार में रेहड़ी पटरी दुकाने व्यवस्थित कराने के साथ ही घोड़ा बग्गी आदि अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुरखी के सुनील लोधी की आवाज का जलवा, मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा सुनील की प्रतिभा से सुरखी गौरवान्वित हुआ
    • राशन माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा: 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज, लाखों का खाद्यान्न गबन बेनकाब, कालाबाजारी में लिप्त 5 राशन दुकानें निलंबित, निकटतम संस्थाओं से की गईं अटैच
    • निगमायुक्त ने कटरा बाजार में रेहड़ी पटरी दुकाने व्यवस्थित कराने के साथ ही घोड़ा बग्गी आदि अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश
    • सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा : श्याम तिवारी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
    • ऑडिटोरियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं ट्रांसपोर्ट नगर सहित शहर में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट पर विधायक ने की कलेक्टर, निगमायुक्त से चर्चा, अड़चनों को दूर करने पर जोर
    • राहुल गांधी पर FIR के विरोध में शहर कांग्रेस ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया
    • पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन के सेवानिवृत्त होने पर सागर पुलिस ने दी भावभीनी विदाई उत्कृष्ट नेतृत्व एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना
    • आईएमए ने लगाया जागरूकता शिविर डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड एवं वायरल बुखार से बचाव के बताए उपाय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुरखी के सुनील लोधी की आवाज का जलवा, मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा सुनील की प्रतिभा से सुरखी गौरवान्वित हुआ
    ताजा ख़बरें

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुरखी के सुनील लोधी की आवाज का जलवा, मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा सुनील की प्रतिभा से सुरखी गौरवान्वित हुआ

    admin By adminSeptember 2, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अग़रा निवासी सुनील लोधी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर न केवल अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि अब उनकी आवाज की गूंज फिल्मी दुनिया तक पहुंच गई है। फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुनील लोधी द्वारा गाया गया प्रसिद्ध भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई’ लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। उनकी सुरीली आवाज और भक्ति भाव से परिपूर्ण गायन को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

    सुनील लोधी की इस उपलब्धि से सुरखी विधानसभा क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने उनसे मुलाकात की और उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
    ‘सुनील, तुम्हारी इच्छा क्या है?’ — जवाब मिला, ‘मुझे पल्सर बाइक चाहिए’
    मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जब सुनील लोधी से आत्मीयता से पूछा कि ‘तुम्हारी इच्छा क्या है?’ तो सुनील ने कहा कि वह एक पल्सर बाइक लेना चाहते हैं। सुनील की इच्छा सुनते ही मंत्री राजपूत ने तत्काल उन्हें नई पल्सर बाइक उपहार स्वरूप भेंट कर दी।
    मंत्री राजपूत ने कहा कि सुनील जन्म से ही नेत्रों की कमजोरी से जूझ रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस कमजोरी को कभी अपनी जिंदगी पर हावी नहीं होने दिया। अपनी मेहनत, लगन और कला के प्रति समर्पण से सुनील ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा के सामने शारीरिक चुनौतियां भी छोटी पड़ जाती हैं।
    उन्होंने कहा कि सुनील लोधी ने कला के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाकर पूरे सुरखी विधानसभा क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। फिल्म में उनका भजन लोकप्रिय होना क्षेत्र के लिए भी गर्व की बात है। मंत्री ने सुनील को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    युवाओं की प्रतिभा को मंच देने में आगे रहा राजपूत परिवार
    सुनील लोधी की सफलता के पीछे उनके संघर्ष और प्रतिभा के साथ-साथ उन्हें मिले प्रोत्साहन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के पुत्र एवं युवा नेता आकाश सिंह राजपूत द्वारा भी सुनील लोधी को लगातार प्रोत्साहित किया जाता रहा है।
    आकाश सिंह राजपूत ने कई अवसरों पर सुनील को मंच उपलब्ध कराया और उनके द्वारा गाए गए गीतों एवं भजनों की प्रस्तुतियां विभिन्न कार्यक्रमों में कराईं। युवा शक्ति संगठन के माध्यम से भी सुनील की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का कार्य किया गया।
    यही कारण है कि सुनील की इस उपलब्धि को क्षेत्र में केवल एक गायक की सफलता के रूप में नहीं, बल्कि सुरखी की प्रतिभा के राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के रूप में देखा जा रहा है।
    मंत्री गोविंद सिंह राजपूत लंबे समय से सुरखी विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को खेल, कला और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते रहे हैं। उनका मानना है कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है।
    सुरखी क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताओं से लेकर सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों तक युवाओं को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जाते रहे हैं। सुनील लोधी को पल्सर बाइक भेंट करना भी इसी सोच का उदाहरण माना जा रहा है।
    सुरखी की मिट्टी से निकली आवाज अब फिल्मी पर्दे तक पहुंची
    ग्राम आगरा के रहने वाले सुनील लोधी ने अपनी परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। नेत्रों की कमजोरी के बावजूद संगीत के प्रति उनकी लगन लगातार बढ़ती रही। भजन गायन में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और अब फिल्म ‘हनुमान अंश’ में उनके द्वारा गाया गया भजन लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहा है।
    सुनील की इस सफलता से ग्राम आगरा सहित पूरे सुरखी विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर फिल्म में अपनी आवाज देना और उस आवाज का लोगों के दिलों तक पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
    मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा सुनील को बाइक भेंट किए जाने को उनकी प्रतिभा के सम्मान और प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है। वहीं सुनील लोधी ने इस सम्मान के लिए मंत्री राजपूत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला यह प्रोत्साहन उनके लिए आगे बढ़ने की नई प्रेरणा है।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    राशन माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा: 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज, लाखों का खाद्यान्न गबन बेनकाब, कालाबाजारी में लिप्त 5 राशन दुकानें निलंबित, निकटतम संस्थाओं से की गईं अटैच

    September 2, 2026

    निगमायुक्त ने कटरा बाजार में रेहड़ी पटरी दुकाने व्यवस्थित कराने के साथ ही घोड़ा बग्गी आदि अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश

    September 2, 2026

    ऑडिटोरियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं ट्रांसपोर्ट नगर सहित शहर में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट पर विधायक ने की कलेक्टर, निगमायुक्त से चर्चा, अड़चनों को दूर करने पर जोर

    September 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024273
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुरखी के सुनील लोधी की आवाज का जलवा, मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा सुनील की प्रतिभा से सुरखी गौरवान्वित हुआ

    By adminSeptember 2, 20261

    सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अग़रा निवासी सुनील लोधी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत…

    राशन माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा: 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज, लाखों का खाद्यान्न गबन बेनकाब, कालाबाजारी में लिप्त 5 राशन दुकानें निलंबित, निकटतम संस्थाओं से की गईं अटैच

    September 2, 2026

    निगमायुक्त ने कटरा बाजार में रेहड़ी पटरी दुकाने व्यवस्थित कराने के साथ ही घोड़ा बग्गी आदि अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश

    September 2, 2026

    सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा : श्याम तिवारी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

    September 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ में सुरखी के सुनील लोधी की आवाज का जलवा, मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा सुनील की प्रतिभा से सुरखी गौरवान्वित हुआ

    September 2, 2026

    राशन माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा: 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज, लाखों का खाद्यान्न गबन बेनकाब, कालाबाजारी में लिप्त 5 राशन दुकानें निलंबित, निकटतम संस्थाओं से की गईं अटैच

    September 2, 2026

    निगमायुक्त ने कटरा बाजार में रेहड़ी पटरी दुकाने व्यवस्थित कराने के साथ ही घोड़ा बग्गी आदि अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश

    September 2, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.