सागर । नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री लगातार दूसरे दिन कटरा बाजार निरीक्षण करने पहुँचे। तीनबत्ती पहुंचकर पैदल निरीक्षण करते हुए कटरा मस्जिद के आसपास सहित विजय टॉकीज तिराहा तक सफाई व्यवस्था देखी और आगामी त्यौहार के चलते रेहड़ी पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित दुकान लगाने की समझाईस दी। उन्होंने अतिक्रमण के विरुद्ध की गई कार्यवाही का जायजा लिया साथ ही पिछले निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही की भी जानकारी ली।

निगमायुक्त श्री खत्री ने सबूलाल मार्केट के पास रोड किनारे सब्जी की दुकान ठेला पर लगाने वाली महिला से संवाद किया और सब्जी मंडी में दुकान लगाकर व्यापार करने की समझाईस दी। निगमायुक्त ने कहा की मंडी में दुकान शिफ्ट करने में निगम प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा सब्जी मंडी में लगने वाली अन्य दुकानों की ही तरह आपसब भी अपना व्यापार करें। सब्जी मंडी में आपकी दुकान के लिए स्थल उपलब्ध कराने में भी निगम प्रशासन मदद करेगा। कटरा मस्जिद से विजय टॉकीज रोड निरीक्षण करते हुए सड़क पर स्थाई रूप से खड़ी रहने वाली घोड़ागाड़ी घोड़ा बग्गी सहित सड़क और नालियों पर किया गया सभी प्रकार का अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा की घोड़ा बग्गी मालिक निजी स्थलों पर बग्गी खड़ी करें। अतिक्रमण दल सड़क पर बग्गी खड़ी पायी जाने पर जुर्माना लगाएं और जब्त करे। इसके साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में तेजी लाते हुए कटरा को सभी प्रकार के अतिक्रमण से मुक्त बनाये।
*व्यवस्थित स्वच्छ और सुंदर कटरा बाजार बनाने के लिए निगमायुक्त की नागरिकों से अपील*
कटरा बाजार शहर के लगभग बीचों बीच मुख्य बाजार और व्यापारिक गतिविधियों की मुख्य पहचान है सब ओर से व्यवस्थित, स्वच्छ और सुंदर कटरा बाजार हमारी पहचान बने इसके लिए सभी स्थानीय रहवासी निगम प्रशासन का सहयोग करें। दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण कर विक्रय सामग्री न फैलाएं। रहड़ी पटरी और ठेला व्यापारी निर्धारित मार्किंग लाईन के अंदर एक लाईन से व्यवस्थित दुकान लगाएं जो की देखने में भी सुंदर हो और आपके ग्राहकों को खरीददारी करने में भी सहज़ता हो। स्थानीय रहवासी अपने चार पहिया वाहन की स्थाई पार्किंग कटरा क्षेत्र में न करें। वे कार आदि पार्क करने के लिए पदमाकर मैदान का उपयोग कर सकते हैं। कटरा में आने-जाने वाले वाहन व्यवस्थित लाईन से पार्क किये जाएँ। ऑटो चालक ऑटो स्टैंड पर ही वाहन खड़े करें। कटरा बाजार से संबंधित सभी दुकान संचालक, व्यापारी व नागरिक शहर को स्वच्छ रखने के लिए ठोस आपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का पालन करें। सभी प्रकार का कचरा अलग अलग डस्टबिन में रखकर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहनों में ही दें। सड़क किनारे लगाएं गये डस्टबिन घरों दुकानों का कचरा डालने के लिए नहीं हैं इनका उपयोग राहगीरों द्वारा कचरा डालने के लिए किया जाएँ।