सागर । कटरा बाजार को स्थाई फल _ सब्जी के ठेलों से मुक्त कराने निगम एक बार फिर मुहिम शुरू करने जा रहा है, यहां लगने वाले फल _ सब्जी के ठेलों को सब्जी मंडी में शिफ्ट करने की तैयारी है । निगमायुक्त ने आज सब्जी मंडी और कटरा बाजार में निरीक्षण किया । उन्होंने सब्जी विक्रेताओं से बात की और कटरा में लगने वाले ठेलों को तीन दिन का समय दिया है ।

प्रत्येक सब्जी विक्रेता मंडी में कितने बजे दुकान लगाता है कितनी थोक व फुटकर दुकाने लगती हैं। मंडी के भाव और कटरा की दुकानों के भाव में कितना अंतर है। मंडी में फुटकर दुकाने कितने बजे तक चलती हैं इस प्रकार के विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से जानकारी लेते हुए नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने सब्जी मंडी पहुंचकर स्थानीय दुकानदारों से संवाद किया।
सब्जी मंडी में सब्जी का ठेला लगाने वाले अनीश राईन ने बताया की मंडी में सुबह 4 से 10 बजे तक थोक व्यापार होता है और उसके बाद फुटकर बिक्री होती है। उनके पूर्वज कटरा में दुकान लगाते थे और वहाँ से विस्थापित होकर मंडी में दुकान लगाना शुरू किया था आज उनकी दुकान मंडी में स्थापित है और बेहतर आमदनी के साथ अच्छी चलती है मंडी में दुकान लगाने के लिए 10 रूपये की पर्ची मंडी कर्मचारियों द्वारा काटी जाती है। उन्होंने बताया की कोरोना काल में जीवनयापन के लिए बहुत से लोगों ने सब्जी फल का फुटकर व्यापार अपनाया और अब यह उनकी आजीविका का मुख्य साधन बन गया है।
निगमायुक्त ने मंडी में सब्जी फल के अन्य फुटकर दुकानदारों से चर्चा कर आलू, मिर्ची, नारियल पानी आदि के भाव पूछे और कटरा में उक्त सब्जी फल के भाव की तुलना की। उन्होंने कटरा में लगने वाले फल और सब्जी के ठेले सब्जी मंडी में लगवाने हेतु निगमकार्मियों को निर्देश देते हुए कहा की मंडी बोर्ड के अधिकारीयों से बात करें सब्जी मंडी में साफ सफाई सुनिश्चित करायें और कटरा के फल सब्जी ठेला व्यवपारियों को यहां विस्थापित करें।
निगमायुक्त श्री खत्री ने कटरा पहुंचकर यहां ठेला लगाकर फल सब्जी का विक्रय करने वालों को 3 दिन का समय देते हुए कहा की सभी ठेला व्यापारी अपनी दुकान लेकर सब्जी मंडी पहुँचे। आपके ग्राहक सब्जी मंडी पहुंचकर भी खरीदी कर सकते हैं। कटरा बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए 3 दिन बाद मुहिम चलाकर कटरा में पाए जाने वाले आपके ठेले व सामग्री आदि जब्त कर ली जावेगी और इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आप ठेला व्यापारी की होगी। उन्होंने कहा की ठेला पर सामग्री विक्रय करना यानि फेरी लगाना है आप वार्डों में कॉलोनी में घूम-घूम कर फेरी लगाएं और घर घर सब्जी बेचें लेकिन एक जगह स्थाई अतिक्रमण न करें। उन्होंने कहा की कटरा को स्वच्छ सुंदर और व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें। उन्होंने निगम टपरा मार्केट के पीछे खाली खड़े ठेलों को भी हटाने के निर्देश दिये और कहा की ये ठेले अब न दिखे अन्यथा की स्थिति में अतिक्रमण दल इन्हें जब्त करेगा।