सागर। धर्मश्री अंबेडकर वार्ड के युवाओं ने विधायक शैलेंद्र जैन के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और वार्ड की विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर मांग पत्र सौंपा। युवाओं ने सड़क चौड़ीकरण के उपरांत प्रभावित क्षेत्रों में एप्रोच रोड के रैंप निर्माण, शेष रह गए नाली निर्माण कार्य को पूर्ण कराने तथा भगवान भोलेनाथ के अधूरे मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग रखी।

युवाओं ने विधायक श्री जैन को बताया कि सड़क चौड़ीकरण के बाद कुछ स्थानों पर आवागमन के लिए आवश्यक एप्रोच रोड एवं रैंप का निर्माण शेष है, वहीं नाली निर्माण का कार्य भी कुछ हिस्सों में पूरा नहीं हो पाया है। इसके अलावा वार्ड में भगवान भोलेनाथ के मंदिर का निर्माण भी अधूरा है, जिसे पूर्ण कराया जाना आवश्यक है। विधायक शैलेंद्र जैन ने युवाओं की मांगों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नगर निगम आयुक्त को दूरभाष पर निर्देशित किया और संबंधित सभी कार्यों को अविलंब पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा आवश्यकतानुसार मौके का निरीक्षण कर कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। विधायक के तत्काल संज्ञान लेने एवं सकारात्मक पहल पर धर्मश्री अंबेडकर वार्ड के युवाओं ने उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। युवाओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के निराकरण के लिए वे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर हरसंभव सहयोग करेंगे। विधायक श्री जैन ने भी युवाओं से क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि जनसहयोग और प्रशासन के समन्वय से वार्ड की समस्याओं का प्रभावी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।