सागर । मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 29 अगस्त 2026 को नगर परिषद कर्रापुर मुख्यालय पर खंडस्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर नगर परिषद कर्रापुर अध्यक्ष श्रीमती मीरा गुलाब अहिरवार उपस्थित रहीं।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा व्यक्तिगत रूप से आमजन से आवेदन स्वीकार किए गए एवं उनके निराकरण हेतु मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उद्योग को बढ़ावा देने हेतु उद्यमी संवाद भी किया गया।
नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत नगर परिषद कर्रापुर में आयोजित खण्डस्तरीय शिविर में आए आवेदकों और जन समुदाय को संबोधित किया।
विधायक श्री लारिया ने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं के निवारण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार जनविश्वास अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान सरकार की संवेदनशीलता का उदाहरण है, जिसका उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जनता, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद स्थापित कर समस्याओं का समाधान करना ही इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि शिविर में जिला प्रशासन के समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं, नागरिक विभागीय स्टॉल पर अपने आवेदन अवश्य दें।
विधायक श्री लारिया ने कहा कि नव निर्मित नगर परिषद कर्रापुर में सड़क, पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है। नगर परिषद कर्रापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गीता भवन एवं स्टेडियम निर्माण कार्य सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार कर्रापुर से सागर के लिए सिमरिया, डुगांसरा, साईंखेड़ा होते हुए नवीन सड़क मार्ग का निर्माण किया जाएगा। कर्रापुर नगर परिषद निकट भविष्य में विकास के नए आयाम गढ़ेगा।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना शासन एवं प्रशासन का प्राथमिक लक्ष्य है और इसी लक्ष्य की पूर्ति हेतु मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत यह खण्डस्तरीय शिविर आयोजित किया गया है। शिविर के माध्यम से प्रशासन एक छत के नीचे उपस्थित हुआ है, आमजन अपनी समस्याओं और पात्रतानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन विभागीय स्टॉल पर अवश्य दें। उन्होंने कहा कि आपकी बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं का निराकरण शीघ्रता से किया जाएगा।
कलेक्टर ने किसानों, व्यवसायियों एवं छोटे उद्यमियों से नवाचार अपनाकर आय में वृद्धि करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान जैविक खेती, बागवानी एवं शेडनेट हाउस के माध्यम से संरक्षित खेती कर आय बढ़ा सकते हैं। कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उद्यम स्थापना हेतु शासन द्वारा अनुदान योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं।
कलेक्टर श्रीमती पाल में बच्चों, महिलाओं, किशोरियों एवं शिशुओं के स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मां से ही स्वस्थ बच्चे एवं स्वस्थ परिवार का विकास होता है, इसलिए गर्भवती माताओं के पोषण और देखभाल पर ध्यान दें। कलेक्टर ने बच्चों, किशोरों और नवयुवकों को नशे से बचाने की अपील करते हुए कहा कि नशा परिवार और समाज के विघटन तथा अपराध का कारण है। बच्चों के गलत आचरण पर रोक-टोक की स्वस्थ परंपरा का पालन करें और आसपास के बच्चों को नशे से दूर रखें।
एसपी अनुराग सुजानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में अपनी समस्याओं के आवेदन दें, प्रशासन वैधता के अनुसार आपकी समस्याओं का समाधान अवश्य करेगा। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों, आपसी मनमुटाव एवं झगड़ों का समाधान आपसी समन्वय से करें, छोटी बातों पर पुलिस में शिकायत न कर आपस में सुलझाएं और आपसी भरोसा बनाए रखें। दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति की मदद अवश्य करें। नशे से दूर रहें, सार्वजनिक स्थल पर नशा करने वालों को रोकें-टोकें एवं पुलिस को सूचना दें। अवैध शराब पर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आप सभी अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की जानकारी देकर पुलिस का सहयोग करें। उद्यमी डॉ. गुलाब समैया ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र सिद्धगुआं में 1983 से कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र सिद्धगुआं में 42 वर्ष पूर्व उन्होंने स्टील निर्माण इकाई स्थापित कर उत्पादन प्रारंभ किया था। तब से लेकर अब तक सिद्धगुआं में उद्योगों की स्थापना के लिए अनेक सुविधाओं का विकास किया गया है। आज औद्योगिक क्षेत्र सिद्धगुआं में उद्योग स्थापित करने हेतु सुलभ संभावनाएं हैं।