सागर। रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर सामाजिक समरसता और अपनापन का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए इस वर्ष भी सागर में एक भव्य और भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेश केसरवानी द्वारा पिछले 10 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, इस बार लगातार 11वें वर्ष वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेश केसरवानी,जिला उपाध्यक्ष विक्रम सोनी,लक्ष्मण सिंह,देवेंद्र पप्पू फुसकेले,नरेश यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किन्नर वर्ग से रक्षासूत्र बंधवाया।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने किन्नर समाज की आरती उतारी, उन्हें तिलक लगाया तथा साड़ी,राशन किट मिठाई,फल,और सम्मान स्वरूप राशि भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आत्मीयता से अभिभूत होकर किन्नर समाज ने भी सभी की दीर्घायु और सफलता की कामना करते हुए भरपूर आशीर्वाद दिया।
लगातार 11 वर्षों से इस अनूठी पहल का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेश केसरवानी ने कहा कि 10 वर्ष पहले शुरू की गई यह परंपरा अब एक परिवारिक उत्सव का रूप ले चुकी है। आज पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आकर हमने किन्नर वर्ग से राखी बंधवाई है। मैं समाज के सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि किन्नर समाज को हीनता की नजरों से न देखें, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा का अभिन्न अंग मानें। जब हमारे घरों में खुशियों के अवसर होते हैं—चाहे वह विवाह हो या बच्चे का जन्म—तब यही लोग आकर हमारी खुशियों को दोगुना करते हैं। इसलिए बाकी दिनों में भी इनके प्रति उतना ही सम्मान होना चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि किन्नर समाज को घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार उनके अधिकारों और संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा थर्ड जेंडर के कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विक्रम सोनी,लक्ष्मण सिंह,देवेंद्र पप्पू फुसकेले एवं नरेश यादव ने कहा कि किन्नर वर्ग का आशीर्वाद किसी साधारण आशीष से बढ़कर एक दिव्य ऊर्जा का संचार करता है। जिनकी दुआएं मिल जाएं, उनका जीवन धन्य हो जाता है।
उन्होंने कहा,”मैं शैलेश केसरवानी का हृदय से साधुवाद करता हूँ, जो पिछले 11 वर्षों से इस महान परंपरा का निरंतर निर्वहन कर रहे हैं। इसके अलावा भी वह रामसरोज समूह के माध्यम से अनेक समाजसेवा के कार्य निरंतर करते रहते है।
किन्नर समाज ने जताया आभार:
किरण बुआ बोलीं— ‘शैलेश भैया हमारा परिवार हैं’
किन्नर समाज की प्रमुख किरण बुआ ने भाजपा नेताओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शैलेश केसरवानी पिछले एक दशक से अधिक समय से हर रक्षाबंधन, दीपावली और रूप चौदस जैसे पर्वों पर हमारे बीच आकर खुशियां बांटते आ रहे हैं।
किरण बुआ ने भावुक होते हुए कहा, “जब शैलेश भैया जैसे कर्मठ भाई हमारे साथ हैं, तो हमें किसी बात की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। वे हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। आज , शैलेश भैया और पूरी भाजपा टीम ने हमारे बीच आकर जो मान-सम्मान बढ़ाया है, वह हमारे लिए अविस्मरणीय है। हम भी इंसान हैं, हमें भी इस समाज में जीने और सभी पर्व मनाने का पूरा अधिकार है। पूरी किन्नर समाज की ओर से शैलेश भैया और सभी उपस्थित जनों का अनंत आभार व्यक्त करते हैं।
इस अवसर पर नितिन सोनी,विवेक सोदिया,आशीष ठाकुर,विष्णु साहू,अमित टिंकू केसरवानी,राहुल समैया,अब्बी साहू,अतुल बालकिशोर,श्रीराम केसरवानी,रुद्रांश केसरी, युवराज केसरी कुणाल केसरी,कुशाग्र केसरवानी,अथर्व केसरवानी,नचिकेत केसरी,अमृत पटेल मंजरो हाजी बुआ,सरल बुआ,पूनम बुआ, मुस्कान बुआ,काजल बुआ,और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं किन्नर समाज के लोग उपस्थित रहे।