सागर। शहर के महत्वपूर्ण पर्यटन एवं मनोरंजन स्थल अटल पार्क को संजय ड्राइव से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे संपर्क पुल के निर्माण कार्य का विधायक शैलेंद्र जैन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता एवं समयसीमा को लेकर जानकारी ली।

विधायक शैलेंद्र जैन ने बताया कि इस पुल के निर्माण के बाद अटल पार्क सीधे संजय ड्राइव से जुड़ जाएगा, जिससे पार्क में आने-जाने वाले नागरिकों एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। वर्तमान में अटल पार्क का प्रवेश तिली मार्ग की ओर से है, जबकि पुल के निर्माण के बाद संजय ड्राइव की ओर से भी पार्क के लिए एक नया प्रवेश मार्ग उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने बताया कि संजय ड्राइव की ओर पार्क के नए प्रवेश स्थल पर भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण भी किया जाएगा। इसके साथ ही यहां एक सुंदर घाट का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे संजय ड्राइव और अटल पार्क का क्षेत्र और अधिक आकर्षक एवं सुविधाजनक बनेगा।
विधायक जैन ने कहा कि अटल पार्क के उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण के लिए भी विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों का उद्देश्य पार्क को और अधिक आकर्षक बनाना तथा नागरिकों एवं पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अटल पार्क के दो प्रवेश द्वार होने से शहर के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले लोगों को यहां पहुंचने में सुविधा होगी और पार्क की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।
विधायक जैन ने बताया कि पुल के समीप फ्लोटिंग पोकलेन मशीन को तालाब में उतारने के लिए विशेष रैंप का निर्माण भी किया जा रहा है। इस रैंप के माध्यम से मशीन को तालाब में आसानी से उतारा जा सकेगा, जिससे तालाब के गहरीकरण, सफाई एवं अन्य आवश्यक कार्यों को सुचारु रूप से किया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जाएं। उन्होंने कहा कि संजय ड्राइव, अटल पार्क और तालाब क्षेत्र को विकसित करने से यह पूरा क्षेत्र सागर के नागरिकों के लिए एक बेहतर मनोरंजन, पर्यटन एवं सार्वजनिक सुविधा केंद्र के रूप में विकसित होगा। विधायक श्री जैन ने कहा कि सागर के विकास के साथ-साथ शहर के प्रमुख स्थलों को बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। अटल पार्क को संजय ड्राइव से जोड़ने वाला यह पुल क्षेत्र की सुविधाओं और आकर्षण को और बढ़ाएगा।