सागर । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डीकर की 51वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा एक सराहनीय और संदेशमूलक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रिमझिम फुहारों के बीच सेवादल कार्यकर्ताओं ने मोतीनगर मुक्तिधाम परिसर में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया और पौधों का रोपण कर पर्यावरण व स्वच्छता संरक्षण का संदेश दिया। सेवादल के जिला शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व तथा जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस व सेवादल के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पुष्पांजलि एवं वंदे मातरम गान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि महेश जाटव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक, प्रदेश सेवादल महासचिव विजय साहू एवं शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. एन.एस. हार्डीकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सामूहिक ‘वंदे मातरम’ गान गाकर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का सुचारू संचालन सेवादल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक द्वारका चौधरी ने किया।
‘एक कार्यकर्ता, एक वृक्ष’ मिशन से प्रकृति संरक्षण का संदेश: महेश जाटव
उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. हार्डीकर एक ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने आजादी के आंदोलन में पीड़ित व घायल सेनानियों और उनके परिजनों की निस्वार्थ सेवा के माध्यम से राष्ट्र सेवा का अनुपम मार्ग चुना। उन्होंने आगे कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राहुल गांधी के ‘एक कार्यकर्ता, एक वृक्ष’ के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए सिंटू कटारे एवं सेवादल टीम द्वारा किया गया यह वृक्षारोपण अत्यंत सराहनीय कार्य है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक ने डॉ. हार्डीकर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में सेवादल का जो ऐतिहासिक और सराहनीय योगदान रहा है, आज के दौर में उसी सेवाभाव की आवश्यकता एक बार फिर महसूस हो रही है। उन्होंने सेवादल कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जिस तरह वृक्षारोपण से प्रकृति के प्रदूषण को दूर किया जा रहा है, उसी प्रकार देश में अन्याय, अत्याचार और सत्तापक्ष द्वारा फैलाए जा रहे राजनीतिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए भी सेवादल को आगे आना होगा।
प्रदेश सेवादल महासचिव विजय साहू ने अपने संबोधन में कहा कि सेवादल अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का पर्याय है। उन्होंने कहा कि सेवादल के माध्यम से कांग्रेस की यह श्वेत सेना निरंतर समाज में अनुशासन और जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ संचालित करती आ रही है और भविष्य में भी यह क्रम जारी रहेगा। इस दौरान मोतीनगर मुक्तिधाम में पौधरोपण के साथ-साथ परिसर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया।
पर्यावरण और जनसेवा के लिए सदैव तत्पर है सेवादल सिंटू कटारे
आयोजन के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए सेवादल के जिला शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि डॉ. एन.एस. हार्डीकर जी का जीवन अनुशासन, त्याग और निस्वार्थ जनसेवा का मार्ग दिखाता है। उनके बताए पदचिह्नों पर चलते हुए ही आज सेवादल ने मुक्तिधाम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाने और पौधरोपण का निर्णय लिया। हमारा लक्ष्य केवल वृक्ष लगाना नहीं, बल्कि उनकी देखरेख कर पर्यावरण को समृद्ध बनाना है। सेवादल का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों के लिए सदैव अग्रसर रहेगा।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नितिन पचौरी,हरिश्चन्द सोनवार,कल्लू पटेल, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष दीपक कुर्मी,अरविंद मछंदर,आनंद हेला,अंकुर यादव,परख शुक्ला,नवीन यादव,अमर श्रीवास्तव,बंटी कोरी,लीलाधर बंसल,अमन बंसल,संजय बाल्मीकि,साहिल बाल्मीकि,दीपेश पटेल,मनोज बंसल,गोविंद बंसल,राहुल रजक,जितेंद्र बाल्मीकि,गजेंद्र बाल्मीकि,श्रीओम बाल्मीकि,पंकज बंसल,कल्लू वाल्मीकि,शिव,कार्तिक,कारव,नम्मू बाल्मीकि, मान्या बंसल,अमृता बंसल,पारुल,अर्पिता बंसल,लकीशा बंसल आदि जन उपस्थित रहे।