सागर । ईद मिलादुन्नबी दिनांक 26 अगस्त 2026 तथा रक्षाबंधन दिनांक 27 एवं 28 अगस्त पर कटरा बाजार, गुजराती बाजार, साबूलाल मार्केट, नमक मंडी, राधा तिराहा, तीन मढ़िया एवं घंसू मुंशी मस्जिद क्षेत्र में भीड़-भाड़ की संभावना है। आमजन को यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा विशेष प्रतिबंधात्मक व्यवस्था लागू की जा रही है।

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर दिनांक 26 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक सभी तीन पहिया वाहन (ऑटो, आपे, इलेक्ट्रिक ऑटो), चार पहिया वाहन तथा मध्यम / भारी वाहनों का कटरा क्षेत्र में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर दिनांक 27 एवं 28 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक उक्त सभी वाहनों का प्रवेश कटरा क्षेत्र में निषिद्ध रहेगा। भीड़ की स्थिति को देखते हुए प्रतिबंध की अवधि अतिरिक्त समय तक बढ़ाई भी जा सकती है। प्रतिबंधित वाहनों को तीन मढ़िया, राधा तिराहा, राहतगढ़ बस स्टैण्ड, कोतवाली थाना परिसर, राहतगढ़ वनवे एवं मोतीनगर चौराहा से बड़ा बाजार होते हुए कटरा क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। साथ ही कटरा से तीन बत्ती तक स्थायी रूप से पार्क किए गए वाहनों को तत्काल हटाकर म्युनिसिपल स्कूल अथवा निजी पार्किंग स्थलों में खड़ा किया जाए। अन्यथा ऐसे वाहनों को क्रेन द्वारा हटवाया जाएगा, जिससे होने वाली संभावित क्षति की जिम्मेदारी वाहन स्वामी की होगी।
यह व्यवस्था केवल दो पहिया वाहन एवं आपातकालीन सेवाओं से संबंधित वाहनों (जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस वाहन) को छोड़कर शेष सभी वाहनों पर लागू रहेगी। यातायात पुलिस सागर शहर के समस्त नागरिकों से यह अनुरोध करती है कि उपरोक्त यातायात प्रतिबंधों का पालन करें एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।