सागर । मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में चल रही जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब अपनी शिकायत लेकर पहुंचे युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया । युवक को उल्टी होते देख मौजूद पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है ।

मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई चल रही थी इसी दौरान अपनी शिकायत लेकर आए गढ़ाकोटा निवासी विजय कुमार ने अचानक साथ में लाया हुआ जहरीला पदार्थ का लिया । युवक को उल्टियां करते देख आसपास मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत उसके पास पहुंचे, सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे जो तत्काल विजय को अस्पताल लेकर पहुंचे । बताया जा रहा है कि विजय का आरोप है कि उसने गढ़ाकोटा के एक व्यक्ति से रुपए उधार लिए थे जिसे वह लौटा चुका है । इसके बावजूद वह कथित रूप से उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है । विजय ने बताया कि रुपए वापस करने के बावजूद संबंधित व्यक्ति द्वारा जमीन के विवाद को खत्म नहीं किया जा रहा है । संबंधित द्वारा लगातार जमीन पर कब्जे को लेकर दबाव बनाया जा रहा है, इसी से परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खाने जैसा कदम उठाया । विजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है । पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए हैं । अधिकारी विजय से विस्तृत जानकारी लेने का प्रयास कर रहे हैं । एक पुलिस अधिकारी के अनुसार यह विजय के बयान लिए जायेंगे, उसके बयानों के आधार पर रुपयों के लेनदेन और जमीन के विवाद की जांच की जाएगी, जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी और उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी ।