कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के तहत जैसीनगर में आयोजित खंड स्तरीय शिविर लोक-कल्याणकारी प्रशासन का एक अनुकरणीय उदाहरण बना। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि, आज पूरा शासन तंत्र आपके द्वार पर उपस्थित है। हमारी सरकार केवल दफ्तरों से नहीं, बल्कि आपके गांव की चौपाल से चलती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा स्पष्ट है कि प्रदेश के हर नागरिक की छोटी से छोटी समस्या का निराकरण उसी के स्थानीय परिवेश में हो, ताकि उसे जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
मंत्री श्री राजपूत ने सरकार की संवेदनशीलता को रेखांकित करते हुए कहा, आज जो प्रशासन आप देख रहे हैं, वह आपके घर आया है। इसका उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही नहीं, बल्कि आपके और शासन के बीच की दूरियों को खत्म करना भी है। यह शिविर श्रृंखला केवल एक आयोजन नहीं है, बल्कि जनवरी 2027 तक चलने वाली एक निरंतर प्रक्रिया है, जिसमें हर शुक्रवार को आमजन की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जनहितैषी योजनाओं में लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं है। आयुष्मान कार्ड, संबल योजना और पीएम आवास जैसी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। मैं चाहता हूं कि आप शासन की इन सुविधाओं को अपना अधिकार समझें और इनका पूरा लाभ लें।
क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हुए मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जैसीनगर अस्पताल को 20 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ कायाकल्प किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने शासकीय कॉलेज एवं सांदीपनि विद्यालय के माध्यम से स्थानीय स्तर पर शिक्षा को सुदृढ़ होने की बात भी कही। उन्होंने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि, “आज हमें रासायनिक खादों के उस जहर से बचना होगा जो हमारी धरती को बंजर बना रहा है। देशी पद्धति और प्राकृतिक खेती ही भविष्य है, क्योंकि यही शुद्धता और समृद्धि का एकमात्र मार्ग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिविर में आने वाला हर व्यक्ति एक आशा लेकर आता है, और उस आशा को पूरा करना ही शासन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

शिविर में कृषि संवाद के दौरान स्थानीय किसान देवेंद्र पांडे ने भी अपने विचार रखे और “जीवे जीव आधार” के सिद्धांत को अपनाते हुए प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी रासायनिक खाद के अपनी उपज को बढ़ाया और उसे पूर्ण रूप से प्राकृतिक रखा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने आमजन से सीधा संवाद कर दर्जनों समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया और शेष प्रकरणों को समय सीमा में हल करने का आश्वासन दिया।