सागर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत बुधवार को नगर सागर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ कटरा स्थित पंडित मोतीलाल स्कूल से हुआ। यह यात्रा कटरा बाजार, परकोटा सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः पंडित मोतीलाल स्कूल पहुंचकर संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, शिक्षकगण तथा नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बारिश होने के बावजूद प्रतिभागियों का उत्साह कम नहीं हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
कार्यक्रम में विधायक शैलेंद्र जैन एवं महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी सहित जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर कॉमनवेल्थ खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली तथा जूडो में रजत पदक विजेता यामिनी मौर्य का सम्मान भी किया गया।
विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है।
महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान से जोड़ने का एक प्रेरणादायी प्रयास है। उन्होंने नगरवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने का आग्रह किया।
भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री रिशांक तिवारी ने कहा कि बारिश की बूंदों के बीच विद्यार्थियों के हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से गूंजता सागर, राष्ट्र के प्रति हमारी सामूहिक निष्ठा का जीवंत चित्र था, जिसे मौसम की चुनौती भी युवाओं के कदम और उत्साह को नहीं रोक सकी। उन्होंने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान ने राष्ट्रध्वज को घर-घर तक पहुंचाने के साथ ही देश के गौरव, बलिदान और स्वाभिमान की भावना को नई पीढ़ी के हृदय तक पहुंचाया है।
तिरंगा यात्रा के दौरान नगरवासियों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा एवं स्वागत के माध्यम से यात्रा का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के समापन के उपरांत नगर निगम द्वारा अधिकारियों की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा के संपूर्ण मार्ग की सफाई कर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी, श्रीमती निवेदिता रत्नाकर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।