सागर । जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल को जनसमस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि शहर का खेल परिसर मैदान वर्षों से आम नागरिकों के लिए सुबह-शाम व्यायाम, भ्रमण और योग के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहा है। अब प्रशासन द्वारा वहां आने वाले लोगों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 500 रुपये और प्रतिमाह 300 रुपये शुल्क वसूलने का आदेश जारी किया गया है।

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि यह आदेश जनता के स्वास्थ्य से जुड़ी इस सुविधा पर भी टैक्स वसूला जा रहा है। उन्होंने खेल परिसर को यथावत निःशुल्क रखने की मांग की। जिला खेल अधिकारी को बर्खास्त कर देना चाहिए ऐसे आदेश देने पर
नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधि कुंभकर्ण की नींद सो रहे हैं। न तो उन्हें खेल परिसर के तुगलकी फरमान की आवाज सुनाई दे रही है, न ही पिछले 6 महीने से पेंशन से वंचित गरीब, वृद्ध और दिव्यांगजनों की पीड़ा दिखाई दे रही है। रक्षाबंधन जैसा त्यौहार नजदीक है और लोग परेशान हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि एक-दूसरे से बड़ा दिखने की होड़ में लगे हैं।
सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि गरीबों को पेंशन योजना का लाभ लेने में भारी परेशानी हो रही है। जिला प्रशासन को चाहिए कि वार्ड स्तर पर शिविर आयोजित कर निगम को जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए आदेशित करे।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमराज रजक, नरेंद्र मिश्रा, आनंद हैला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. किरण लता सोनी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू, खट्टू शुक्ला सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।