Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नाली निर्माण में अनियमितता पर विधायक ने जताई नाराजगी बोले—निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं

    August 9, 2026

    तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा की अंतिम तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न कार्यकर्ताओं में उत्साह, व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया

    August 9, 2026

    आईएमए सागर में NICU प्रबंधन एवं नवजात चिकित्सा पर उच्चस्तरीय वैज्ञानिक सेमिनार

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाली निर्माण में अनियमितता पर विधायक ने जताई नाराजगी बोले—निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं
    • तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा की अंतिम तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न कार्यकर्ताओं में उत्साह, व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया
    • आईएमए सागर में NICU प्रबंधन एवं नवजात चिकित्सा पर उच्चस्तरीय वैज्ञानिक सेमिनार
    • सड़कों पर अगस्त क्रांति की गूंज के साथ निकला कांग्रेस का तिरंगा मार्च, युकां के 66वें स्थापना दिवस पर ली गई जन-सेवा की शपथ
    • पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं, उसकी देखभाल और सुरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी: गोविंद राजपूत आरोग्य भारती के तत्वाधान में आरटीओ परिसर में पौधारोपण
    • लोडेड ट्रक रेलवे ट्रैक पर हुआ बंद, जवानों ने धक्का देकर हटाया—टली बड़ी दुर्घटना, ट्रेन आने से पहले QRF जवानों ने दिखाई अदम्य तत्परता
    • मुख्यमंत्री की जन-संवाद की मंशा को जमीन पर उतार रहे खाद्य मंत्री राजपूत ,सुरखी में पैदल भ्रमण कर सुनीं नागरिकों की समस्याएं नगर परिषद भवन का लोकार्पण एवं 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा
    • खुरई में शिक्षा, कृषि, कौशल और तकनीक के बढ़ते अवसर युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहे : अविराज सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं, उसकी देखभाल और सुरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी: गोविंद राजपूत आरोग्य भारती के तत्वाधान में आरटीओ परिसर में पौधारोपण
    ताजा ख़बरें

    पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं, उसकी देखभाल और सुरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी: गोविंद राजपूत आरोग्य भारती के तत्वाधान में आरटीओ परिसर में पौधारोपण

    admin By adminAugust 9, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । जिला आरोग्य भारतीय महाकौशल प्रांत ईकाई जिला सागर के तत्वाधान में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद राजपूत ने आरटीओ परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। श्री राजपूत ने कहा कि जिला आरोग्य भारतीय द्वारा पर्यावरण को लेकर कई ऐसे आयोजन किये जा रहे हैं जिससे समाज में पर्यावरण के लिए चेतना जागृत हो रही है। आरोग्य भारतीय द्वारा वृक्षारोपण से हजारों वृक्ष धरती माता का श्रृंगार बने हैं।

    वृक्षारोपण के अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने वृक्ष लगाएं, अब हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए की हम वृक्ष लगायें और उन्हें संरक्षण दें, तभी वृक्षारोपण की सार्थकर्ता है वृक्ष जीवन हिस्से हैं, हमारे पूज्य गुरू द्ददा जी कहते थे कि विष पीकर करते अमृत दान, वृक्ष स्वयं शंकर भगवान। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़ हमें शुद्ध वायु, छाया, फल और अनेक प्राकृतिक संसाधन प्रदान करते हैं। वृक्षों के बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है। आज बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह अपने जीवन में पौधा लगाए और उसे वृक्ष बनने तक उसकी जिम्मेदारी निभाए। अखिल भारतीय स्तर पर आरोग्य भारतीय अपने विभिन्न आयोजनों के माध्यम से मानव समाज की सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
    उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाकर फोटो खिंचवाना ही वृक्षारोपण का उद्देश्य नहीं होना चाहिए। पौधा लगाने के बाद उसकी रक्षा करना, समय-समय पर पानी देना, उसे पशुओं से बचाना और उसके विकास की निगरानी करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। जब एक पौधा बड़ा होकर वृक्ष बनता है, तो उसका लाभ केवल एक व्यक्ति को नहीं बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों को मिलता है।
    मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। “एक पेड़ मां के नाम” जैसे जनभागीदारी वाले अभियानों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दे रही है। सड़कों, भवनों और अन्य विकास कार्यों के साथ यह भी आवश्यक है कि हरित क्षेत्र बढ़े और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।
    श्री राजपूत ने कहा कि एक बड़ा वृक्ष अपने आसपास के वातावरण को ठंडा रखने, वायु को शुद्ध करने और जैव विविधता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वृक्ष वर्षा चक्र को संतुलित रखने, मिट्टी के कटाव को रोकने और पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं को आश्रय देने में भी सहायक होते हैं।
    उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाले समय में हजारों लोगों के जीवन में उपयोगी साबित हो सकता है। इसलिए वृक्षारोपण को किसी एक दिन का कार्यक्रम न मानकर इसे निरंतर चलने वाला सामाजिक अभियान बनाना चाहिए।
    “हर व्यक्ति लगाए पौधा, हर पौधे की करे रक्षा”
    मंत्री ने उपस्थित नागरिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प ले। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि लगाए गए पौधे जीवित रहें और उनका उचित संरक्षण हो।
    उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार अपने घर, खेत, कार्यालय, विद्यालय, सार्वजनिक स्थान अथवा उपलब्ध स्थान पर पौधा लगाए और उसकी जिम्मेदारी ले, तो आने वाले वर्षों में हमारा क्षेत्र और अधिक हरा-भरा, स्वच्छ और सुंदर बन सकता है।
    इस अवसर पर मंत्री गोविंद राजपूत ने उपस्थित सभी लोगों के साथ पौधों की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण निर्माण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति की सेवा वास्तव में मानवता की सेवा है और पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
    विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी
    मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सरकार विकास के कार्यों को गति देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक-दूसरे के पूरक हैं। हमें ऐसा विकास करना है जिसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण भी सुनिश्चित हो। उन्होंने सभी से अपील की कि अपने आसपास खाली स्थानों पर पौधे लगाएं, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें और लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक परिवार के सदस्य की तरह उनकी देखभाल करें। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं, हर व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए तभी वृक्षारोपण सार्थक होगा।
    आरोग्य भारतीय के जिलाध्यक्ष डाॅ.सुखदेव मिश्रा ने बतलाया कि यहां पर 501 पेड़ हाईब्रीड किस्म के आम के पौधे लगायेे हैं। गुलमुहर,कनेर, नीम, के पौधे लगाये।
    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने भी वृक्षारोपण में सहभागिता की और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
    इस अवसर पर कार्यक्रम को आरोग्य भारतीय के पर्यावरण प्रमुख अनिल भट्ट, जिला सचिव आशीष पटैल, डाॅ.डी.पी.चैबे, हरिराम सिंह ,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ वीरेंद्र पाठक ,कृष्ण सिंह, आरटीओ मनोज टेनगुरिया, डॉ रमेश पांडेय,, राजेश पंडित, छुट्टन तिवारी, जय कुमार जैन,कैलाश चैरसिया, आशा लता सिलाकारी, नेवी जैन, पप्पू राय, एल्डरमैन सुधा पवन शर्मा, अंकु चैरसिया ,मानवेंद्र मिश्रा,इंजीनियर रमेश चौरसिया, गुप्ता,डॉक्टर नीरज राय, रवि ठाकुर, पवन तिवारी सहित विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    नाली निर्माण में अनियमितता पर विधायक ने जताई नाराजगी बोले—निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं

    August 9, 2026

    तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा की अंतिम तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न कार्यकर्ताओं में उत्साह, व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया

    August 9, 2026

    लोडेड ट्रक रेलवे ट्रैक पर हुआ बंद, जवानों ने धक्का देकर हटाया—टली बड़ी दुर्घटना, ट्रेन आने से पहले QRF जवानों ने दिखाई अदम्य तत्परता

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024510

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024331

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025303

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    नाली निर्माण में अनियमितता पर विधायक ने जताई नाराजगी बोले—निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं

    By adminAugust 9, 20264

    सागर। शहर के सूबेदार वार्ड में गुलाब बाबा मंदिर से शीतला माता मंदिर तक चल…

    तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा की अंतिम तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न कार्यकर्ताओं में उत्साह, व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया

    August 9, 2026

    आईएमए सागर में NICU प्रबंधन एवं नवजात चिकित्सा पर उच्चस्तरीय वैज्ञानिक सेमिनार

    August 9, 2026

    सड़कों पर अगस्त क्रांति की गूंज के साथ निकला कांग्रेस का तिरंगा मार्च, युकां के 66वें स्थापना दिवस पर ली गई जन-सेवा की शपथ

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    नाली निर्माण में अनियमितता पर विधायक ने जताई नाराजगी बोले—निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं

    August 9, 2026

    तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा की अंतिम तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न कार्यकर्ताओं में उत्साह, व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया

    August 9, 2026

    आईएमए सागर में NICU प्रबंधन एवं नवजात चिकित्सा पर उच्चस्तरीय वैज्ञानिक सेमिनार

    August 9, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024510

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024331

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025303
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.